जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षा बलों ने 3 आतंकियों को घेरा
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के हाकिरपोरा गांव में देर रात चलाए गए सर्च ऑपरेशन के बाद सुरक्षा बलों ने 3 आतंकियों को घेर लिया है।
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच में मुठभेड़ होने की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के हाकिरपोरा गांव में 31 जुलाई देर रात को चलाए गए सर्च ऑपरेशन के बाद सुरक्षा बलों ने 3 आतंकियों को घेर लिया है। आतंकियों में एक लश्कर कमांडर के फंसे होने की भी खबर है। लोकल मीडिया की खबरों के मुताबिक लश्कर कमांडर अबु डुजान के इस घेराबंदी में फंसे होने की खबर है। हालांकि अधिकारियों द्वारा अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक खोज अभियान तड़के 4 बजे के करीब शुरू किया गया था। जैसे ही सुरक्षा बलों ने घेराबंदी की तो आतंकियों ने उन पर हमला कर दिया। इसी बीच इलाके में इंटरनेट सर्विसिस को भी बंद कर दिया गया है।

No comments