Breaking : श्रीदेवी की मौत हार्टअटैक से नहीं डूबने से हुई..दुबई अस्पताल की फॉरेन्सिक टीम की रिपोर्ट
श्रीदेवी की असमय मृत्यु से पूरा बॉलीवुड और देश गमगीन है। अभी तक हर किसी को विश्वास करना मुश्किल हो रहा है वो हमारे बीच नहीं रहीं। श्रीदेवी की मृत्यु के बारे में लगातार खबरें आ रही थीं कि उनकी मृत्यु अधिक एंटी एजिंग पिल्स और कॉस्मेटिक सर्जरी की वजह से हुई।
आखिरकार दुबई अस्पताल की फॉरेन्सिक टीम की रिपोर्ट आ गई है जिसमें कहा गया है कि श्रीदेवी की मौत बाथटब में डूबने से हुई है। फॉरेन्सिक रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि उनके शरीर में शराब की मात्रा भी पाई गई है।पहले ऐसा कहा जा रहा था कि उनकी मृत्यु हार्टअटैक से हुई है लेकिन फॉरेन्सिक रिपोर्ट की कॉपी भी शेयर की गई है जिसमें दुर्घटनावश डूबने की वजह से उनकी मृत्यु हुई है।
फिलहाल रिपोर्ट्स की मानें तो दुबई में पेपर वर्क की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और जल्द ही उनके पार्थिव शरीर को वापस भारत लाया जा सकता है।दरअसल ग्लफ देशों में पार्थिव शरीर को वापस सौंपने के नियम काफी कड़े होते हैं इसलिए श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को वापस लाने में काफी समय लग रहा है। हालांकि फॉरेन्सिक रिपोर्ट परिवार को सौंप दी गई है और उम्मीद है कि शाम के 7 बजे तक उन्हें भारत लाया जाएगा। उनके फैमिली फ्रेंड अनिल अंबानी ने दुबई प्राइवेट जेट भेजा है ताकि उनके पार्थिव शरीर को वापस लाने में कोई समस्या नहीं हो। आपको बता दें कि श्रीदेवी अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं जहां वो कुछ निजी कारणों से रूक गई थीं। उनकी बेटी खुशी कपूर और बोनी कपूर भी मुंबई आ गए थे तो वहीं जाह्नवी कपूर अपनी फिल्म की शूटिंग की वजह से शादी में शामिल नहीं हो पाई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो आज रात श्रीदेवी का अंतिम संस्कार किया जा सकता है। पूरा बॉलीवुड इस घटना से स्तबध है और कई शूटिंग और इवेंट कैंसिल कर दिए गए हैं।

No comments