हैरिटेज पर्यटन के रूप में कर्जन ब्रिज को सजाने के लिए मण्डलायुक्त ने गठित की समिति, अधिकारियों के द्वारा कर्जन ब्रिज के कार्यो का किया गया स्थलीय निरीक्षण
इलाहाबाद 15 अप्रैल 2018। कर्जन ब्रिज को
आकर्षक पर्यटन सौन्दर्य का स्थल बनाये जाने एवं स्काई वार्क के रूप में विकसित
करने के लिए मण्डलायुक्त डॉ. आशीष कुमार गोयल की पहल को रेलवे बोर्ड की हरी झंडी
मिल चुकी है। अब इसके पर्यटन विकास की तरफ गतिविधियां तेज हो गयी है।
विगत 07 अप्रैल 2018
को मा. मुख्यमंत्री के साथ आये प्रमुख सचिव पर्यटन ने भी मण्डलायुक्त डॉ. आशीष
कुमार गोयल तथा मेलाधिकारी श्री विजय किरन आनंद, जिलाधिकारी श्री सुहास एल.वाई. के
साथ अन्य अधिकारियों ने कर्जन ब्रिज का स्थलीय निरीक्षण करते हुए वहां पूरे
क्षेत्र को पर्यटन विकास की संभावानाये पर विचार-विमर्श किया।
मण्डलायुक्त ने अपनी अध्यक्षता में इस कार्य को
और तेज करने और इस पर्यटन स्थल को सजाने के लिए एक समिति का गठन कर दिय है। जो इस
स्थल पर पर्यटन विकास की कार्ययोजना बनाकर शीघ्र उस पर काम शूरू कर देगी। इस स्थल
पर सुन्दरीकरण को तथा पर्यटन विकास के अधिकांश कार्य विकास प्राधिकरण के द्वारा
किये जाने है तथा अन्य कार्य जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के द्वारा किये
जायेंगे। उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण, अपर जिलाधिकारी नगर, पुलिस अधीक्षक यातायात,
रेलवे के प्रतिनिधि, एसडीएम सदर, पर्यटन विभाग के अधिकारी इस समिति के सदस्य है जो
हैरिटेज पर्यटन स्थल के रूप में कर्जन ब्रिज के विकास एवं सुन्दरीकरण की रूपरेखा
तय करेंगे।
कर्जन ब्रिज पर
पर्यटकों को लुभाने वाले कई खूबसूरत स्पाट विकसित किये जायेंगे। इसमे पुल के दोनो
तरफ वॉक वे बनाये जायेंगे। फाफामऊ और तेलियरगंज के दोनो छोर की तरफ एप्रोच रोड
विकसित करते हुए लेण्ड स्केपिंग से सजाया जायेगा एवं हरियाली भरे पार्क कैटीनो तथा
फव्वारों से उसके सुंदरता बढायी जायेगी। पुल के रंगरोधन के उपरांत पूरी लम्बाई में
जगह-जगह पर बैठ कर गंगा का विहर्म दृश्य ऊंचाई से देखने के लिए सुन्दर अति आरामदेह
दोनो तरफ बेंच स्थापित किये जायेंगे। विभिन्न स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट विकसित
किये जाने की योजना बनायी जा रही है। कर्जन ब्रिज में फसाद लाइटिंग पहले से
प्रस्तावित है।
मण्डलायुक्त ने
निर्देश दिये है कि इलाहाबाद के उत्तरी छोर पर गंगा के दोनो तट पर कर्जन ब्रिज को
सजाते हुए आकर्षक निर्माण की कार्ययोजना उनके सम्मुख प्रस्तुत की जाय। इस हेतु
मण्डलायुक्त के निर्देश पर वीसी एडीए, मेलाधिकारी कुम्भ, एडीएम सिटी, उत्तर मध्य
रेलवे के प्रतिनिधि, एसपी ट्राफिक तथा क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने पूरे दिन भ्रमण
कर इस क्षेत्र का जायजा लिया तथा विभिन्न संभावनाओं पर विचार किया।


No comments