Breaking News

कुशीनगर :Train से Tata मैजिक टकराई, 13 स्कूली बच्चों की मौत

कुशीनगर :  ट्रेन की चपेट में आई स्कूली बच्चों से भरी टाटा मैजिक 13 की मौत फाटक विहीन रेलवे क्रासिंग को पार करते समय हुआ हादसा, घर से स्कूल जा रहे थे सभी बच्चे, आधा दर्जन के घायल विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही बहपुरवा रेलवे क्रॉसिंग पर सुबह 6-50 बजे सिवान से गोरखपुर जाने वाली सवारी गाड़ी की चपेट में स्कूली बच्चों से भरी टाटा मैजिक के परखचे उड़ गए। 13 स्कूली बच्चों की मौके मौत हो गई।

LIVE...कुशीनगर :Train से Tata मैजिक टकराई, 13 स्कूली बच्चों की मौत

https://youtu.be/mQVUs6JnhYg

आधा दर्जन से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुदही बाजार स्थित डिवाइन मिशन स्कूल की गाड़ी बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी।
मौके पर पहुंच हादसे की जानकारी ली पूर्व में हुए हादसों से रेल प्रशासन चेता नही कई बार फाटक की मांग की गई लापरवाह रेल प्रशासन कभी नहीं सुनी इस जैसे बड़े दुर्घटना का इंतजार कर रही थी रेल प्रशासन । मरे हुए बच्चों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर मांग की गई कि पीड़ित परिवारों को 50-50 लाख का हायता राशि दिया जाए।

 रेलमंत्री ने कुशीनगर दुर्घटना पर जताया शोक, दुर्घटना की जांच के दिये आदेश। रेलवे मृतकों के परिजनों को दो दो लाख के मुआवजे की घोषणा की। रेलमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

*तो क्या ईयर फोन की वजह से गई मासूमों की जान*
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि वहां पर तैनात व्यक्ति ने बस के ड्राइवर को इशारा किया था आगे ना बढ़ने के लिए परंतु ड्राइवर ने नहीं दिया ध्यान....
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ड्राइवर ने इयर फोन कान पर लगाया हुआ था, बच्चे चीखते-चिल्लाते रहे परंतु ड्राइवर ने ईयर फोन के कारण आवाज को दरकिनार कर दिया...

स्थानीय नागरिको के अनुसार..
https://youtu.be/mQVUs6JnhYg

फिलहाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से गोरखपुर कमिश्नर को जांच सौंपी गई है और जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि आखिर क्या कारण रहा....

No comments