Breaking News

प्रयागराजः नौकरी के नाम पर 14 सौ बेरोजगारों से 50 करोड़ की ठगी

ब्रेकिंग न्यूज़  उच्च न्यायालय में भर्ती कराने के नाम पर हज़ारों युवकों से करोड़ों रुपए ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश ..

एस.टी.एफ उत्तर प्रदेश की फील्ड इकाई प्रयागराज की टीम को मा० उच्च न्यायालय इलाहाबाद व पटना( बिहार) में समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी, लिपिक व चपरासी एवं विभिन्न जनपदीय न्यायालय में लिपिक, उपनिबंधक व चपरासी एवं इनकम टैक्स विभाग, सिंचाई विभाग व सेतु निगम में लिपिक व चपरासी आदि के पदों पर नियुक्ति हेतु लगभग 1400 लोगों से 50 करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मुख्य सरगना मोहम्मद शमीम अहमद सिद्दीकी समेत  राघवेंद्र सिंह, नीरज पराशर एवं रमेशचंद्र यादव उर्फ गुड्डू कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। इनके पास से *भारी संख्या में फर्जी दस्तावेज, करोड़ों रूपये के भरे व ब्लैंक चेक, एक लाख तीस हजार रुपए नकद व गाड़ियां बरामद हुई हैं।* अभियुक्त मृत्युंजय सिंह फरार है ।
इस गिरोह का सरगना मोहम्मद शमीम अहमद सिद्दीकी अपने आप को  *मा०हाईकोर्ट इलाहाबाद का रिटायर्ड डिप्टी रजिस्ट्रार बताता है* ।राघवेंद्र सिंह *MNNIT  तेलियरगंज प्रयागराज में असिस्टेंट प्रॉक्टर* के पद पर नियुक्त था और वर्तमान समय में एक आपराधिक प्रकरण में निलम्बित चल रहा है ।


No comments