Breaking News

यूनिवर्सल एकादश और डेल्टा क्लब विजयी

प्रयागराज। वकार रिजवान के आतिशी अर्धशतक (74 रन, 31 गेंद, चार चौके, आठ छक्के) की बदौलत यूनिवर्सल एकादश ने एसीडीसीसी को 5 विकेट और डेल्टा क्लब ने वंडर एकादश को चार विकेट से हराकर गंगा जमुना तहज़ीब टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक अर्जित किये।
दौलत हुसैन मैदान पर रविवार को खेले गये पहले मैच में एसीडीसीसी ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 169 रन (तौहीद अहमद 48, अतुल सिंह 38, हसन खान 29, आरिज 2/27, आरिफ, शेरा व वकार रिजवान एक-एक विकेट) बनाये। जवाब में यूनिवर्सल एकादश ने 15.5 ओवर में 5 विकेट पर 170 रन (वकार रिजवान 74, सचिन मगोन 21, तौहीद 2/25) बना लिये। वकार रिजवान मैन ऑफ दि मैच रहे।
दूसरे मैच में वंडर एकादश ने 20 ओवर में 160 रन (राहुल अरोरा 60, तौफीक आलम 25, मो. जैद 3/42, जहीर अब्बास 2/33) बनाये। जवाब में डेल्टा क्लब ने 19.1 ओवर में 6 विकेट पर 165 रन (मो. जैद 29, जोहेब खान 26 नाबाद, सनी अब्बास 26, जहीर अब्बास 20, पंकज कुशवाहा 3/42, अनिल 2/21) बना लिये। जैद मैन ऑफ दि मैच चुने गये।

No comments