माघ मेले में 25 पॉजिटिव, दो सेक्टरों से नौ टेंट हटाए गए
सोमवार को एंटीजन जांच में वहां के दो सन्यासी पॉजिटिव आए। इसके अलावा 16 कल्पवासी, चार श्रद्धालु, पांच दूसरे जिलों के संक्रमित पाए गए हैं। जो लोग संक्रमित हुए उनके टेंट को हटा दिया गया है। इसके साथ पॉजिटिव के संपर्क में रहने वाले 12 लोगों को कालिंदीपुरम स्थित क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है।सभी लोगों की कोविड की जांच कराई जाएगी। एक दिन में इतनी संख्या में नए मरीज मिलने के बाद मेले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। मंगलवार को वहां सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। उधर, सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय ने बताया कि 32 नए पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 29137 पहुंच गई है। इसमें से 28376 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। सोमवार को 27 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।इनमें से एसआरएन चिकित्सालय से चार और निजी अस्पताल से एक व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी दी गई है। सोमवार को कुल 6479 लोगों की जांच की गई। इसके साथ ही 40 संक्रमित अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि 334 का होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है।



No comments