Breaking News

प्रवक्ता के रिक्त पदों का ब्योरा अपलोड


प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से राजकीय महाविद्यालयों में नवचयनित 712 प्रवक्ता के पदस्थापन के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने अपनी वेबसाइट पर रिक्त पदों का ब्योरा अपलोड कर दिया है। निदेशक डॉ. अमित भारद्वाज ने स्वीकृत, कार्यरत एवं रिक्त पदों का ब्योरा जारी करते हुए सभी राजकीय स्नातक एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालयों प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि इसका मिलान अपने कॉलेज के रिकॉर्ड से कर लें। यदि पदों की सूचना में किसी प्रकार की त्रुटि है तो संशोधन के लिए मंगलवार शाम 5 बजे तक ई मेल पर भेज दें।

पदों का सत्यापन कराने के बाद ऑनलाइन पदस्थान की कार्रवाई शुरू होगी। सूची में 840 पद रिक्त हैं। हालांकि मिलान के बाद पदों की संख्या घट और बढ़ सकती है। जिले के राजकीय डिग्री कॉलेजों में प्रवक्ता के सिर्फ सात पद खाली हैं। राजकीय डिग्री कॉलेज सैदाबाद में बॉटनी, जुलॉजी, इतिहास, लाइब्रेरी व गणित का एक एक, धनुपुर में लाइब्रेरी का एक और राजकीय पीजी कॉलेज में जुलॉजी का एक पद रिक्त है।

 

 

No comments