विश्वविद्यालय के मुख्यालय में नहीं हो कर, इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के अतिथि गृह में पूरा हुआ चयन
प्रयागराज। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को भेजी अपनी शिकायत में एक्टिविस्ट डॉ नूतन ठाकुर ने प्रो० राजेंद्र सिंह (रज्जू भईया) विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायत करते हुए जांच की मांग की हैं।
नूतन ने कहा कि उन्हें दी गयी जानकारी के अनुसार हाल ही में विश्वविद्यालय में 26 शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। इस संबंध में 22 नवम्बर 2019 को विज्ञापन निकला था। जिसके 06 माह बीतने तक कोई कार्यवाही नहीं होने के कारण उक्त विज्ञप्ति कालातीत हो गयी थी। इसके बाद भी उसी विज्ञापन पर नियुक्ति की गयी. इसके अतिरिक्त आरक्षण सम्बन्धी नियमों का भी जैम पर उल्लंघन किया गया है। जिसमे एससीध्एसटी केटेगरी हेतु रोस्टर में अनियमितता एवं महिलाओं तथा अन्य केटेगरी हेतु आरक्षण की व्यवस्था में अनियमितता शामिल हैं।
यह भी आरोप है कि चयन प्रक्रिया हेतु चयन समिति में कुलसचिव को बहैसियत सचिव नहीं बैठाया गया तथा यह पूरा चयन विश्वविद्यालय के मुख्यालय में नहीं हो कर इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के अतिथि गृह में किया गया। यह भी आरोप है कि साक्षात्कार हेतु बुलाये गए अभ्यर्थियों की सूची तथा उनके कट-ऑफ अंक भी नहीं बताये गए। डा0 नूतन ने कहा कि इन अनियमितताओं का विरोध करने पर उपकुलपति प्रशासन प्रभाष द्विवेदी के खिलाफ कार्यवाही किये जाने के तथ्य भी सामने आये हैं।नूतन ने इन सभी शिकायतों की उच्चस्तरीय जाँच कराये जाने की मांग की है.


No comments