शंकरगढ़ पुलिस की गिरफ्त में आए तीन पशु तस्कर,14 मवेशियों के साथ नारीबारी चौराहे पर की गिरफ्तारी
शंकरगढ़,प्रयागराज. मवेशियों की तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए जारहे अभियान के क्रम में शनिवार को शंकरगढ़ पुलिस ने तीन पशु तस्कर गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने एक डीसीएम से 14 मवेशियों को भी बरामद किया है। इसमें एक भैंस के अलावा शेष गोवंश के मवेशी हैं। बरामद मवेशियों को स्थानीय गौ संरक्षण स्थल पर भेज दिया गया है।मवेशियों की यह बरामदगी यमुनापार के शंकरगढ़ थाने की पुलिस ने की है। एसओ कुलदीप कुमार तिवारी ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ नारीबारी चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पशु तस्करों के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। इस पर पूरी पुलिस टीम एलर्ट हो गई। थोड़ी ही देर में प्रयागराज की तरफ से एक डीसीएम आता दिखा। इस पर पहले से मुस्तैद पुलिस ने डीसीएम (यूपी71-टी-7261) को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन चालक ने रफ्तार बढ़ाई, पर पहले से ही मुस्तैद पुलिस ने पशु तस्करों को घेर लिया। तलाशी के दौरान डीसीएम से आठ गाय, एक भैंस, दो बछिया, दो बछवा और एक पड़वा बरामद हुआ। इसके अलावा डीसीएम से तीन पशु तस्कर गिरफ्तार किए गए।
एसओ ने बताया कि गिरफ्त में आए पशु तस्कर गुलबहार पुत्र हमीद खान (पंवरी, पड़ाव,जसरा, घूरपुर), सोनू पुत्र इंसाफ (गन्ने, बारा) और मकबूल पुत्र चुनोवार (गौहनिया, घूरपुर)के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर चालान कर दिया गया है। इस गिरफ्तारी में एसआई ऋतुराज सिंह, हेड कांस्टेबल धनंजय त्रिपाठी, अनिल चौबे, कांस्टेबल मनीष कश्यप, आलोक पटेल आदि शामिल रहे।


No comments