बीएसपी संगठन में काफी फेरबदल,मुख्य सेक्टर प्रभारी बने संदीप कुशवाहा
प्रातःकाल एक्सप्रेस
कोरांव प्रयागराज। विधानसभा कोराव क्षेत्र मे 25 अगस्त को चुनाव 2022 को मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी प्रयागराज मण्डल संगठन के पदाधिकारियों में बड़े पैमाने पर उल्टफेर कर दिया गया है जिससे कार्यकर्ताओं में गुटबाजी दिखने लगी है। कुछ बसपाई कार्यकर्ताओं में संगठन में हुए परिवर्तन को लेकर प्रसन्नता है तो कुछ बसपा समर्थकों में आक्रोश भी है। समय रहते इसपर ध्यान नही दिया गया तो आगामी विधानसभा के चुनाव पर भी इसका कुप्रभाव पड़ सकता है। बसपा प्रदेश मुख्यालय से जारी संगठन के पदाधिकारियों की लिस्ट में जिलाध्यक्ष प्रयागराज अभिषेक गौतम, मण्डल सेक्टर प्रभारी एडवोकेट रामवृज गौतम, एडवोकेट रामचन्द्र, एडवोकेट अनुज गौतम, शंकर भारती एवं तिलकराज बौद्ध को तत्काल प्रभाव से इन सभी पदाधिकारियों को पद से छुट्टी कर दी गई है जबकि पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप कुशवाहा को प्रयागराज मण्डल का मुख्य सेक्टर प्रभारी तथा पूर्व मुख्य मण्डल सेक्टर प्रभारी चिंतामणि वर्मा को पुनः जिलाध्यक्ष साथ ही साथ भोला नाथ चैधरी, रामरक्षा चमार, अनिल गौतम, अवधेश गौतम, आंनद जैसल एवं नीरज गौतम को को मण्डल सेक्टर प्रभारी बनाया गया है।


No comments