Breaking News

माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट की 40 जिलों में कार्यकारिणी गठित

 माध्यमिक शिक्षा के सभी गुटों को किया जायेगा संगठित
 विभिन्न मुद्दों के लिए संघर्ष होगा तेज रू डा. हरि प्रकाश यादव


प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ( एकजुट) की आनलाइन मीटिग के बाद संरक्षक डा हरिप्रकाश यादव ने शुक्रवार को किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और कर्मचारियों की मांगों को शीध्र पूरा कराने के लिये माध्यमिक शिक्षकों के सभी गुट को एक किया जा रहा है। डा हरिप्रकाश यादव ने बताया कि संघ दो महीने के अंदर 40 जनपदों में अपने कार्यकारिणी गठित कर चुका है । शीध्र बचे हुए जनपदों में कार्यकरिणी का गठन का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा । बैठक में माध्यमिक शिक्षकों के विभिन्न मुद्दों के लिए संघर्ष तेज करने की रणनीति बनी है  जिसमें प्रमुख रूप से सहायता प्राप्त विद्यालयों का राजकीयकरण करने, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों में सिटीजन चार्टर लागू कराने, आनलाइन स्थानांतरण में दोनों तरफ से एनओसी खत्म किये जाने, प्रधानाचार्य की नियुक्ति लिखित परीक्षा के आधार पर कराने, विद्यालयों को एक पाली में संचालित किये जाने आदि को लेकर संघ मैदान में उतरेगा । आनलाइन मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष श्रवण कुशवाहा, महामंत्री राजीव यादव,उपाध्यक्ष उपेन्द्र वर्मा, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, सुफियान अहमद, मीडिया प्रभारी सुधाकर ज्ञानार्थी आदि शामिल हुए।


No comments