भारत गौरव पुरस्कार में 40 हस्तियां हुई गौरवांवित
नई
दिल्ली: भारत के सर्वाधिक प्रतिष्ठित पुरस्कारों में शामिल
भारत गौरव पुरस्कार - 2017 का आयोजन 13 अगस्त 2017 को होटल ताज पैलेस में हुआ,
जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों की चयनित प्रतिभाओं ने हिस्सा लिया। यूं तो इस
पुरस्कार का आयोजन बीते चार वर्षों से हो रहा है लेकिन इस बार यह पुरस्कार
स्वंत्रता दिवस के उपलक्ष में आयोजित किया गया।
यह
पुरस्कार भारत के उन 40 नायकों को समर्पित किया गया, जिसने
देश और समाज को उंचा उठाने के लिए ठोस कदम कार्य किए व देश को एक नई दिशा की ओर
लेकर गए हैं। भारत गौरव पुरस्कार समिति के महासचिव भारत गौरव संदेश यादव ने बताया
कि समिति द्वारा देश के कोने कोने से प्रतिभाओं को चयनित किया जाता है व उन्हें
अलग अलग छेत्रों में भारत गौरव पुरस्कार प्रदान किया जाता है। यह अवार्ड भारत के
महानतम प्रतिभाओं की उपलब्धि को पहचानने के लिए सबसे अच्छा मंच मुहैया कराता है।
सिविल
सर्विस, आर्ट एंड कल्चर, एग्रीकल्चर,
सोशल वर्क्स, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मेडिसिन, लिटरेचर एंड एजुकेशन, मीडिया आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में चुने गए लोगों को भारत गौरव
पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
पुरस्कार
समारोह में समारोह में लोक सभा के डिप्टी स्पीकर श्री एम थाम्बीदुराई बतौर मुख्य
अतिथि मौजूद थे साथ ही प्रो. पी.के. पाठशानी (सांसद) व केंद्रीय फिल्म प्रमाणन
बोर्ड, फिल्म अभिनेत्री व गायिका सलमा आगा, अभिनेता सुरेंद्र पाल,
अभिनेत्री शालिनी कपूर बतौर अतिथि मौजूद थे। इस कार्यक्रम में सलमा
आगा ने निकाह फिल्म का लोकप्रिय गीत दिल के अरमां आंसुओं में बह गए सुनाया वहीँ
अभिनेता सुरेन्द्र पाल ने महाभारत के संवाद के जरिये लोगों को तालियाँ बजने पर मजबूर
कर दिया। कार्यक्रम के अंत में भारत गौरव अवार्ड के महासचिव संदेश यादव ने सभी का
तहे दिल से शुक्रियाअदा किया।
Also Read
Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज --www.facebook.com/प्रातःकाल-एक्सप्रेस-677134065721563और ट्विटर 1https://twitter.com/pratahkalexpre1 हैंडल के साथ गूगल प्लस 0https://plus.google.com/u/0/107915569583120715775 पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
.Download this amazing app.Linkhttps://play.google.com/store/apps/details?id=info.pratahkal.express

No comments