Breaking News

VIVO प्रो कबड्डी लीग 2017, गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स vs तेलुगु टाइटंस: GFG ने दर्ज की लगातार पांचवीं जीत

VIVO Pro Kabaddi League 2017: गुजरात के सचिन ने 15 रेड में से 10 अंक हासिल किए। इस खिलाड़ी ने सुपर रेड में 5 विपक्षी खिलाड़ियों को आउट कर तहलका मचा दिया, जिसके चलते हुए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Pro Kabaddi 2017: मैच में गुजरात ने 17 रेड, नौ टैकल, दो ऑल आउट और एक अतिरिक्त अंक हासिल किए।
वीवो प्रो-कबड्डी लीग के सीजन-5 में बुधवार को खेले गए चौथे इंटरजोन मैच में खराब फॉर्म में चल रही तेलुगू टाइटंस को नई और मजबूत टीम गुजरात फार्च्यूनजायंट्स ने 29-19 से करारी शिकस्त दी। इस सीजन की जीत से शुरुआत करने वाली जोन-बी में शामिल टीम टाइटंस को सातवीं बार हार का सामना करना पड़ा है, वहीं अब तक खेले गए कुल आठ मैचों में जोन-ए में शामिल टीम गुजरात की यह छठी जीत है।
विकास की ओर से मारी गई सफल रेड ने टाइटंस का खाता खोला। वहीं सचिन ने गुजरात के लिए रेड मारकर एक अंक लिया। विकास ने एक बार फिर सफल रेड मारते हुए गुजरात को टाइटंस पर 5-3 से बढ़त दी। इसके बाद अच्छे डिफेंस के दम पर गुजरात ने टाइटंस को 7-3 से पीछे कर दिया। सचिन ने इसके बाद टाइटंस के बाकी बचे तीन खिलाड़ियों को भी लपेट कर ऑल आउट करते हुए गुजरात को 12-3 से बढ़त दे दी। मोदी सरकार में मंत्री विजय गोयल के NGO ने मांगी जमीन, DDA ने नियम, लेआउट बदल दी मंजूरी

No comments