Breaking News

इलाहाबाद में अपराधियों के हौसले बुलंद, जान से मारने की मिल रही धमकियों से सहमा छात्र

इलाहाबाद: योगी सरकार के राज में एक तरफ जहाँ अपराधियों के खिलाफ लगातार एनकाउंटर चल रहा है वहीं इलाहाबाद में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। जान से मारने की धमकी मिलने के बाद छात्र के मन में डर घर कर गया है। छात्र शिवेंद्र सिंह ईसीसी में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। गत कुछ दिनों पहले इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कक्षा में घुसकर एक छात्र को गोली मारने का मामला सामने आया था, उसके अगले ही दिन एक शोध छात्र ने आत्महत्या कर लिया, इनसे स्पष्ट होता है कि इलाहाबाद में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।


आपको बता दें कि शिवेंद्र सिंह सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर कर हिस्सा लेता है। घायल पशु पक्षियों और जानवरों के इलाज के लिए अपने दोस्तों के साथ अभियान भी चलाता है। अभी कुछ दिनों पहले गायों के सेवा को लेकर इसे धमकियां मिलनी शुरू हुई थी। धमकी देने वाले शख्स का नाम तो उजागर नहीं हो पाया मगर गौ रक्षा छोड़ने को लेकर के बार मिल चुकी है धमकियाँ। आज शाम 7 बजे बदमाशों ने जार्जटाउन से फ़ोन करके गालियां व घर में घुसकर जान से मारने की बात कही।

No comments