Breaking News

इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र नागेंद्र को गोली मारने वाले शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार

क्लास रूम के अंदर नागेंद्र पर गोली मारने वाले शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार:--बीते कुछ दिन पहले यूनिवर्सिटी के अंदर दर्शन शास्त्र के छात्र नागेंद्र सिंह उर्फ गोलू पुत्र सुंदरलाल सिंह को इलाहाबाद विश्वविद्यालय में परीक्षा के दौरान क्लास रूम में गोली मारकर फरार हो जाने वाले अभियुक्त सरदार सिंह पुत्र अंबिका सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना में प्रयोग पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किया !


गौरतलब हो कि इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के क्लास रूम में गुरुवार को एमए के प्रथम वर्ष के छात्र नागेंद्र सिंह पर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले एक छात्र ने गोली चला दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने बताया कि आरोपी की पहचान सरदार सिंह के रूप में की गई है जो जौनपुर के बदलापुर का रहने वाला है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक निजी दुश्मनी के तहत यह हमला किया गया। हमले में घायल छात्र की स्थिति सामान्य है। उसके सीने में बांई तरफ गोली लगी है। हालांकि चोट गंभीर नहीं है और वह खतरे से बाहर है। जसरा के रहने वाले नागेंद्र का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि 3 साल पहले हिंदू हॉस्टल को लेकर नागेंद्र की सरदार सिंह के साथ दुश्मनी हुई थी और बाद में सरदार सिंह को हॉस्टल से निकाल दिया गया था जिसका बदला लेने के लिए उसने क्लास में घुसकर नागेंद्र पर गोली चलाई। आज ही सरदार सिंह दिल्ली से आया था।

No comments