Breaking News

सीरिया पर जल्द लिया जाएगा निर्णय....डोनाल्ड ट्रम्प

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सीरिया में नागरिकों पर सशक्त रासायनिक हथियारों के हमले की निंदा करते हुए 48 घंटों के भीतर यह एक निर्णय लेने की वादा किया है। ट्रम्प ने अपने कैबिनेट सहयोगियों से कहा कि इस तरह के क्रूर और भयानक हमले करने की अनुमति नहीं हो सकती है। राष्ट्रपति ने कल कहा, 'हम स्थिति पर बहुत करीब नजर रख रहे हैं हम अपने सैनिकों और अन्य सभी लोगों के साथ बैठक कर रहे हैं हम 24 से 48 घंटों के बीच इस पर कोई बड़ा निर्णय लेने जा रहे हैं। '



उन्होंने कहा, 'जब ऐसा कोई बात हो तो हम बहुत चिंतित हो जाएंगे यह मानवता के लिए है हम मानवता की बात कर रहे हैं और इसकी अनुमति नहीं दे सकते। 'शाम में उन्होंने सीरिया के मुद्दे पर अपने सेना के शीर्ष अधिकारियों और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि, 'यहां हम सीरिया पर बात कर रहे हैं और हम बहुत सारी गंभीर बातों पर बात कर रहे हैं ... हम यहाँ आज रात सीरिया पर चर्चा के लिए इकट्ठा हो दुनिया में कही भी हम सबसे महान सेना बल हैं। '

खबरों के मुताबिक, सीरिया के विद्रोहियों के कब्जे वाले दुआमा शहर में कथित रूप से जहरीला गैस के हमले में कम से कम 40 लोग मारे गए हैं। व्हाइट हाउस ने बताया कि ट्रम्प ने फ्रांस के राष्ट्रपति ए मैनुएल मैक्रों से हमले में सीरिया के रासायनिक हथियारों के स्पष्ट उपयोग के मुद्दे पर अपने सहयोग जारी रखने के मुद्दे पर बातचीत की।

No comments