Breaking News

गोरखपुर ब्रेकिंग--शिक्षा विभाग में धांधली पर गोरखपुर सहित तीन बीएसए पर गिरी गाज

गोरखपुर ब्रेकिंग--शिक्षा विभाग में धांधली पर गोरखपुर सहित तीन बीएसए पर गिरी गाज,योगी सरकार ने गोरखपुर के BSA सहित 4 अधिकारियों को किया सस्पेंड.......


रिश्वत लेकर नियुक्ति करने के मामले में प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए तीन बीएसए व एक डीआईओस को सस्पेंड कर दिया है।।शासन द्वारा किये गए अनुशासनात्मक कार्यवाही में कानपुर के वर्तमान BSA पवन कुमार, तत्कालीन बीएसए गोरखपुर राम सागर त्रिपाठी और बीएसए फिरोजाबाद सच्चिदानंद यादव को निलंबित कर दिया गया है।।कानपुर देहात के DIOS नंदलाल यादव को भी शासन ने निलम्बित कर दिया है।।


आपको बताते चले कि यूपी में प्रधानाध्यापक पद की नियुक्ति में घोटाला सामने आया है।।मामला उन पांच जूनियर हाई स्कूल विद्यालयों का है जहाँ प्रशासन ने नियुक्ति पर रोक लगाई थी पर प्रशासन के आदेश को दरकिनार कर  प्रधानचार्यों की नियुक्ति की गई जिसकी भनक योगी सरकार को लगते ही उक्त कार्यवाही की गई।।

No comments