ब्रेकिंग : स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस,सपा,बसपा नेताओं ने किया हंगामा
प्रयागराज।मुण्डेरा मण्डी में रखी evm के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर देर रात 1:30 बजे के करीब कांग्रेस सपा और बसपा नेताओ ने मण्डी में ही हंगामा किया, विपक्ष के नेताओं को ये सूचना मिली की लगातार थोड़ी थोड़ी देर में मुण्डेरा मण्डी की विधुत आपूर्ति काटी जा रही है जिससे पूरी मण्डी में अँधेरा हो जाता है ।
उसके बाद क्या था कांग्रेस के महानगर महासचिव हसीब अहमद, सपा के रवीन्द्र यादव और बसपा के जिलाध्यक्ष आर०के०गौतम अपने समर्थको के साथ मुण्डेरा मण्डी पहुँच गये, हंगामा तो उस वक़्त और बढ़ गया जब विपक्षी पार्टी के नेताओं के सामने ही मुण्डेरा मण्डी की लाइट कट गई, सपा के कुछ स्थानीय नेताओं ने SDO को फोन लगाया तो उन्होंने फोन नहीं रिसीव किया उसके बाद नेताओ का पारा सातवे आसमान पर था सबने सरकार और प्रशासन पर evm की धांदली का आरोप लगाते हुए शोर-शराबा शुरू कर दिया कुछ ही देर में इलाहाबाद सीट से सपा के प्रत्याशी राजेन्द्र पटेल भी पहुँच गये हंगामा बढ़ता देख मौके पर मौजूद अधिकारीयों ने विधुत आपूर्ति बहाल करवाई तब जाकर नेताओं का गुस्सा शांत हुआ.!



No comments