जिलाधिकारी के आदेश को ठेंगा, बाध्य होकर पहुंचे देवप्रयाग के छात्र
प्रयागराज के फाफामऊ गद्दोपुर स्थित देव प्रयाग स्कूल के लिए जिलाधिकारी का आदेश माने नहीं रखता। हनक इतनी की डीएम भी इनके आगे कुछ नहीं। प्रयागराज में लगातार गंगा और जमुना का जल स्तर बढ़ने से हजारों जिंदगियां सांसत में जिसके मद्दे नजर जिलाधिकारी प्रयागराज भानू चंद्र गोस्वामी ने बाढ़ क्षेत्र से पांच किलोमीटर दूर तक के सभी बोर्ड के सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों को 18 सितम्बर से 21 सितम्बर तक बंद करने का आदेश दिया था। लेकिन जिलाधिकारी के आदेश को दर किनार करते हुए आज फाफामऊ गद्दोपुर मोरहूं स्थित देव प्रयाग विद्यालय खुला रखा जिससे स्कूल के बच्चे स्कूल आने के लिए बाध्य रहें। स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी मो हैदर ने बताया कि स्कूल बन्द करने का मेरे स्कूल का कोई आदेश नहीं है। इस लिए मैंने विद्यालय खुला रखा था।


No comments