Breaking News

तलत महमूद को मिला पेंटिंग का अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार* *'इंटरनेशनल स्पेशल अवार्ड 2019 के लिए हुए चयनित*

प्रतियोगिता में 12 देशों के 512 कलाकारों की 795 पेंटिंग्स की गई सम्मिलित

प्रयागराज। चित्रकार एवं कला शिक्षक तलत महमूद इंटरनेशनल लैंडस्केप पेंटिंग प्रतियोगिता में 'इंटरनेशनल स्पेशल अवार्ड 2019 के लिए चुने गये हैं। दुष्यंत गैलरी द्वारा इमर्जिंग आर्टिस्ट ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 12 देशों के 512 कलाकारों की 795 पेंटिंग्स शामिल हुईं। इस अंतरराष्ट्रीय पेंटिंग्स प्रतियोगिता में दुनियाभर से शामिल 512 चित्रकारों में से केवल 21 कलाकारों की पेंटिंग्स को पुरस्कार के लिए चुना गया है। तलत महमूद ने 'इंटरनेशनल स्पेशल अवार्ड 2019 अपने नाम कर न सिर्फ जिला और प्रदेश बल्कि देश का नाम रोशन किया।
विदित हो कि तलत महमूद इससे पूर्व भी कई राष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिताओं में अपनी कलाकारी का लोहा मनवा चुके हैं। वर्ष 1997 में ऑल इंडिया इंटेलेक्चुअल पीस एकेडमी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उप्र पूर्व ज्यपाल बी. सत्यनारायण रेड्डी ने तलत महमूद को 'मुसव्विर अवार्ड' देकर सम्मानित किया। वर्ष 1999 में ललित कला अकादमी लखनऊ द्वारा आयोजित 'प्रतिभा उजागर' प्रतियोगिता में भी तलत महमूद चयनित हो चुके हैं। हाल ही में 'नवाकार' इंटरनेशनल ग्रुप की ओर से आयोजित 'बुक एंड पेज' प्रदर्शनी में प्रदेश के विभिन्न जिलों से शामिल 110 चित्रकारों में तलत महमूद को 'मोस्ट अप्रिशिएटिड गुरु तथा 'मोस्ट अप्रिशिएटिड पेंटिंग पुरस्कार से सम्मानित किया गया। तलत महमूद वर्तमान में मजीद मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज में कला अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं।

No comments