Breaking News

पढ़ाई के साथ खेलकूद को बढ़ावा देना सरकार का लक्ष्य-उपमुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा

65वीं प्रदेशीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के मुख्यअतिथि ने कहा बोर्ड परीक्षा के दौरान कक्ष में लगेंगे सीसीटीवी एवं वाइस कैमरे

प्रयागराज। प्रदेश सरकार का लक्ष्य पढ़ाई के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देना है। सरकार इसके लिए बेहतर प्रयास कर रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मूवमेंट को साकार करने की प्रेरणा दी।  यह बात बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने 65वीं प्रदेशीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर कही।

मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में शुक्रवार से शुरू प्रतियोगिता का उद्घाटन डाॅ. शर्मा ने दीप प्रज्ज्वन, गुब्बारा उड़ाकर एवं ध्वजारोहण करके किया।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में कक्षा 9 से 12 तक के कुल छात्र-छात्राओं की संख्या एक करोड़ दस लाख है। मुख्य अतिथि ने कहा कि कई देशों की तो इससे कम आबादी है। कहा कि बोर्ड परीक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा एवं वाइस कैमरे युक्त परीक्षा कक्ष तैयार किये जा रहे हैं। कहा कि पूरे प्रदेश में एनसीआरटी की ही किताबें चल रही हैं। प्रदेश सरकार का लक्ष्य पढ़ाई के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देना है।
संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रयागराज दिव्य कांत शुक्ल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि नकल विहीन परीक्षा, तनावमुक्त विद्यार्थी, खुशी मन अध्यापक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का जो अभियान उपमुख्यमंत्री द्वारा चलाया गया है, उसे सत्य प्रतिशत क्रियांवित कराया जायेगा।
नवोन्मेषी शिक्षा को संकल्पबद्ध होकर हम सभी माध्यमिक शिक्षा में लागू करायेंगे जिससे हमारे विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल हो सके।
समारोह में उपस्थित फूलपुर सांसद श्रीमती केशरी देवी पटेल, महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नंदी, शिक्षक विधायक माननीय सुरेश कुमार त्रिपाठी, विधायक बारा डाॅ. अजय भारती, शिक्षा निदेशक माध्यमिक उत्तर प्रदेश विनय कुमार पांडेय, अपर शिक्षा निदेशक डाॅ. महेंद्र देव का उपशिक्षा निदेशक चतुर्थ मंडल आर.एन. विश्वकर्मा ने बैज व कैप लगाकर स्वागत किया।
उपशिक्षा निदेशक माध्यमिक चतुर्थ मंडल एवं प्रयागराज के डीआईओएस आर.एन. विश्वकर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर जि.नि.वि. झांसी कोमल यादव, सह जि.वि.नि. प्रदीप कुमार पांडेय एवं सोमारू प्रधान, उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष बृजेश कुमार शर्मा, अनय प्रताप सिंह, प्रतियोगिता के संयोजक/प्रधानाचार्य सीएवी इंटर कालेज डाॅ. त्रिभुवन प्रसाद पाठक, ईश्वर शरण बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या श्रीमती दिव्या शर्मा, बीबीएस इंटर कालेज शिवकुटी के प्रबंधक रणजीत सिंह और उत्तर प्रदेश के संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक एवं उपशिक्षा निदेशक माध्यमिक, विभिन्न मंडल के जिला विद्यालय निरीक्षक एवं प्रयागराज मंडल के समस्त प्रधानाचार्य एवं शारीरिक शिक्षक एवं शिक्षिकायें उपस्थित रहे।
समारोह में ईश्वर शरण बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने स्वागत गीत, जगत तारन गल्र्स इंटर कालेज की छात्राओं ने राजस्थानी नृत्य एवं किदवई मेमोरियल गल्र्स इंटर कालेज की छात्राओं ने नृत्य के माध्यम से प्रयागराज की महिमा का बखान किया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. प्रभाकर त्रिपाठी ने किया।
मेरी वानामेकर इंटर कालेज, महिला सेवा सदन इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज सिविल लाइंस, खालसा गल्र्स इंटर कालेज ने बैंड की प्रस्तुति की।
कर्नलगंज इंटर कालेज, अग्रसेन इंटर कालेज, सीएवी इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज के एनसीसी कैडेट्स ने मुख्य अतिथि के समक्ष परेड प्रस्तुत की। अंत में खिलाड़ियों को प्रयागराज मंडल के पोल वाल्ट खिलाड़ी करन यादव ने शपथ दिलाई।
पहले दिन सम्पन्न मुकाबलों में क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वालों के नाम इस प्रकार हैं।
सीनियर बालक
1500 मीटर दौड़-महेंद्र पाल मौर्य मुरादाबाद, विजय यादव योगेश कुमार बरेली,
जूनियर बालक
1500 मीटर दौड़-उत्तम यादव प्रयागराज, चंदन राजभर वाराणसी, गौरव सिंह वाराणसी,
सीनियर बालिका
1500 मीटर दौड़-पूनम सिंह गोरखपुर, ममता पाल वाराणसी, पूजा पटेल प्रयागराज।
सीनियर बालिका
शाटपुट-आकांक्षा संधु मुरादाबाद, कल्पना यादव वाराणसी, कामिनी प्रयागराज।

No comments