समाजसेवी शिवमंगल की पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज के सुपुर्द,
प्रयागराज। महताब जन कल्याण सत्संग समिति कटका शाखा प्रयागराज के प्रमुख श्री शिवमंगल कुशवाहा जी का अपनी बीमारी के कारण निधन दिनांक 27 अक्टूबर 2019 हो गया। बाबा शिवमंगल कुशवाहा जी एक आदर्श गुरु थे। आपने रुढ़िवादी विचारों से निकलने का न केवल संदेश दिया। बल्कि उन नैतिक मूल्यों, आदर्शों पर अपना सादगीपूर्ण संतमय जीवन व्यतीत किया। अपने जीवन में तो समाज सेवा का संदेश दिया है। जीवन के बाद भी आपने समाज को प्रेरणा देने के लिए अपने मृत शरीर को चिकित्सा जगत के छात्रों के लिए अध्ययन हेतु दान देने का निर्णय लिया।
आपके अंतिम इच्छा को पूरा करने के लिए आपके पुत्र हरिश चंद्र हरिदयाल अमर बहादुर तथा पोते शुभम, शिवम् भाई छोटेलाल तथा अन्य परिजनों ने पूरा करने के लिए आज दिनांक 28 अक्टूबर 2019 को मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रयागराज में उनके पार्थिव शरीर का देहदान किया। इस देहदान कार्यक्रम में सैकड़ों लोग उपस्थित थे। इसके पूर्व उनके निज निवास कटका में हजारों श्रद्धालु उनके अंतिम दर्शन हेतु उपस्थित रहे और अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि उन्हें दी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महताब जन जनकल्याण सत्संग समिति कानपुर पनकी गोविंदपुर से लोग भी चलकर आए उन्होंने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए दान के लिए बौद्ध कम्यून इंटरनेशनल इलाहाबाद द्वारा चलाए जा रहे है सधम्म देहदान अभियान के तहत बौद्ध कम्यून के विनोद विक्रम, मित्र परिषद के अध्यक्ष यशवंत कुमार तथा अन्य पदाधिकारी तथा महताब जन कल्याण सत्संग समिति के महात्माओं सहित कई संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। देहदान कार्यक्रम में डॉ ए के सिंह, डॉ बादल सिंह तथा अन्य प्रशिक्षु डॉक्टरों ने अपने वक्तव्य दिए।



No comments