नॉलेज कॉर्नर : जलीय संकट से निजात पाने के लिए आइए जानते हैं जल शक्ति अभियान के बारे में - आयुष मिश्रा
केंद्रीय सरकार द्वारा पानी के बचाव और संरक्षण के लिए लॉन्च किया गया कैंपेन जलशक्ति अभियान आज के दिनों की भयंकर गर्मी में चर्चा का विषय है, नागरिकों के भागीदारी वाले इस जलशक्ति अभियान को विशेष तौर पर उन जिलों या ब्लॉक के लिए लाया गया है जहां गर्मी की वजह से धरा जल स्तर सतह से अधिकतम दूरी पर होता है।
जल शक्ति अभियान के तहत लोगों के अंदर जागरूकता, ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण, बरसात के पानी का उपयोग और संरक्षण, ग्रामीण इलाकों में पानी जमा करने के लिए पोखर की व्यवस्था आदि के माध्यम से पानी का संरक्षण करना उद्देश्यित किया गया है।
गर्मी के महीनों में पानी की समस्या से निजात पाने के लिए केंद्रीय सरकार द्वारा जल शक्ति मंत्रालय का गठन और राज्य सरकारों के साथ तालमेल बनाकर पानी की समस्या से निजात दिलाने पर काम किया जा रहा है, ग्रामीण इलाकों में व्यवस्था और दुरुस्त करने के लिए मनरेगा और जल शक्ति अभियान को एक पटल पर रख कर अधिकारियों को क्रियान्वयन के लिए निर्देशित किया गया है।
ऐसे गांवों को चिन्हित करना जहां पानी की अत्याधिक समस्या है वहां पानी पंचायत जैसी सभा बुलाकर समस्या के निराकरण के लिए व्यवस्था बनाई गई है।
मध्य प्रदेश में पानी की समस्या से निजात दिलाने वाला भागीरथ कृषक अभियान के तर्ज पर ही जल शक्ति अभियान को बनाया गया, जल शक्ति अभियान के अंतर्गत"समग्र शिक्षा जल सुरक्षा" जैसे जागरूकता कैंपेन के माध्यम से स्कूली विद्यार्थियों में पानी को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । इस कैंपेन के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने पहल की थी , केंद्र और राज्य सरकारों के साथ नागरिक भी इस मुहिम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करके देश को जैसे लातूर महाराष्ट्र में होने वाली जलीय समस्या से बचाएंगे।


No comments