66 फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों ने लगवाया टीका,जिले के 40 सेंटरों में टीकाकरण का तीसरा चक्र पूरा
प्रयागराज। कोरोना की रोकथाम के लिए जिले के 40 सेंटरों में टीकाकरण का तीसरा चक्र गुरुवार को पूरा हुआ। 6853 में से 4508 लाभाथियों ने कोरोना का टीका लगवाया। करीब 66 फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगवाया। टीकाकरण में वरिष्ठ चिकित्सक, विभागीय अधिकारी, नर्स, आंगनबाड़ी सहायिका व कर्मचारियों ने सहभागिता निभाई। सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय सेंटरों से अपडेट लेते रहे।
स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका लगाने के लिए शहर और ग्रामीण इलाकों में 20-20 सेंटर बनाए थे। इन सेंटरों में टीकाकरण के 60 सेशन रखे गए थे। कोरोना वैक्सीनेशन के नोडल अफसर डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि टीकाकरण कराने वाले सभी लोगों को अगला टीका 28 दिन बाद यानी 25 फरवरी को लगाया जाएगा। इस दौरान सभी को बेहद सावधानी व कोरोना नियमों का पालन करना है।


No comments