11 माह बाद अनारक्षित टिकट पर शुरू हुई रेल यात्रा, Intercity Express के लिए प्रयागराज संगम पर बिके 11 टिकट
प्रयागराज। 11 माह बाद अनारक्षित टिकट के साथ शुक्रवार से अनारक्षित इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन शुरू कर दिया गया। 04102 कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज संगम इंटरसिटी शुक्रवार को सुबह 09:40 बजे कानपुर से प्रस्थान कर दोपहर 02:45 बजे प्रयागराज संगम पहुंची। 04101 प्रयागराज संगम-कानपुर सेंट्रल अनारक्षित स्पेशल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय शाम 04:15 बजे रवाना हुई। यह गाड़ी रात 09:05 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। इसके चलाए जाने से दैनिक यात्रियों को राहत मिली। अभी तक उन्हें निजी साधन से सफर करना पड़ रहा था। हालांकि यात्रियों को पैसेंजर के बजाय एक्सप्रेस ट्रेन का किराया देना पड़ रहा है। इस गाड़ी में सफर करने के लिए न्यूनतम किराया 30 रुपये है। पहले दिन शुक्रवार को प्रयागराज संगम से महज 11 अनारक्षित टिकट की बिक्री हुई। माना जा रहा है कि हफ्तेभर में यात्रियों की संख्या में तेजी से इजाफा होगा। प्रचार प्रसार के अभाव में पहले दिन यात्रियों की संख्या बेहद कम रही। प्रयाग, फाफामऊ व लालगोपालगंज का किराया 30 रुपए, कुंडा का 35, ऊंचाहार का 45, उन्नाव का 75 रुपए तय किया गया है।
http://dlvr.it/RtbGQK
http://dlvr.it/Rtf89R
http://dlvr.it/Rtf89R

No comments