एमिम का प्रतिनिधिमंडल जहरीली शराब पीने से मारे गए व्यक्तियों के परिवारों से मिला, प्रयागराज ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन AIMIM
प्रयागराज ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन AIMIM एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम के नेतृत्व में प्रतापपुर विधान सभा के बींदा समेत आस-पास के कई गांवों के 7-8 लोगों की ज्रहरीली शराब पीने के उपरांत हुई मौतों का संज्ञान लेते हुए भुक्त भोगी परिवारों से मुलाकात की। पार्टी प्रवक्ता अफसर महमूद वहां के हालात का जायजा लेते हुए बताया कि इलाक़े में बड़े पैमाने पर नाजायज शराब कारोबारी सक्रिय हैं और उन्हें पुलिस का पूरा संरक्षण प्राप्त है जिसकी वजह से कुछ ही दिनों पहले थाना फूलपुर में जहरीली शराब से हुई 7 मौतों के बाद आज दुबारा इस तरह का कांड हुआ। इसबार भी पुलिस आनन फानन शवों की अंत्येष्टि करवा दी।भुक्त भोगियों के परिवार वालों ने यह भी बताया कि प्रशासन की तरफ से कोई लिखित आश्वासन किसी मुवावजे के लिए न दिए जाने की वजह से नागरिकों में गुस्सा बढ़ रहा है जो किसी भी वक्त फूट भी सकता है।
प्रतिनिधि मंडल ने इस दुःख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने एवं उनके अधिकारों की लड़ाई में साथ रहने का आश्वासन दिया। श्री महमूद ने शासन प्रशासन से दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने और भुक्तभोगीयों को उचित मुआवजा की मांग की है । प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से फैसल वारसी जीशान रहमानी सफदर अली हाफिज मकबूल अहमद के अलावा लोकल बॉडी के पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे ।

No comments