Breaking News

उरुवा में क्रियान्वयन संदर्शिका के सातवें व आठवें बैच का प्रशिक्षण संपन्न, एआरपी सुनील शुक्ला, राजेश मिश्रा व विमलेश यादव द्वारा शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण


प्रयागराज: खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय उरुवा के प्रशिक्षण हाल में 8 मार्च से चल रही मिशन प्रेरणा के अंतर्गत आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका और समृद्ध कार्यक्रम के सातवें व आठवें बैच का प्रशिक्षण संपन्न हुआ।एआरपी(विज्ञान) सुनील शुक्ला ने बताया कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद के निर्देश पर कल 17 मार्च को अपने ब्लॉक में "प्रेरणा ज्ञानोत्सव" कार्यक्रम आयोजित किया गया था,जिसका मुख्य उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के अधिगम स्तर में अपेक्षित सुधार लाने की है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक विद्यालयों के बंद रहने से अधिगम स्तर में आने वाली गिरावट को सुधारने के लिए तथा बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है और मिशन प्रेरणा के द्वारा कक्षा रूपांतरण में हुए विभिन्न परिवर्तनों के बारे में जानकारी दी। एआरपी(गणित) राजेश मिश्रा ने कहा कि गणितीय अवधारणा पर समझ विकसित करने के लिए तथा गणित किट का प्रयोग करने के लिए और आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका की भाषा पर समझ विकसित करने के बारे में बताया और कहा कि इसके तहत 2022 तक एक से पांच तक कि कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों के लिए निर्धारित प्रेरणा लक्ष्य प्राप्त करना अनिवार्य है। एआरपी(हिंदी) विमलेश यादव ने बताया कि प्रेरणा लक्ष्य का आशय भाषा और गणित विषय में  प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों को निश्चित न्यूनतम अधिगम स्तर प्राप्त करना है तथा परिवर्तित कक्षा की छवि,प्रेरणा सूची,प्रेरणा तालिका के बारे में और प्रिंट रीच परिवेश तथा सहज पुस्तिका के प्रयोग के बारे में बताया। उक्त अवसर राजेश गौतम, पूजा भरद्वाज, सुधा मिश्रा, रुकमणी पांडेय, सौरभ मालवीय, सुमन लता, इंदु सिंह, आशीष पांडेय, प्रीति, जय प्रकाश शुक्ला, प्रांजलि श्रीवास्तव, अन्नपूर्णा राय, रुचि श्रीवास्तव , रामचंद्र सिंह, रोहित त्रिपाठी, कृष्ण कुमार शुक्ला आदि शिक्षक व शिक्षामित्र उपस्थित रहें।

No comments