Breaking News

भाजपा और प्रशासन की मिली भगत से धांधली कर के चुनाव हराया... सपा


प्रातःकाल एक्सप्रेस 

प्रयागराज। समाजवादीपार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भारी पैमाने पर धांधली किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा और प्रशासन ने मिलकर सपा प्रत्याशी मालती यादव को जबरन चुनाव हरा दिया। 

   सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव की अध्यक्षता में हुई आपात बैठक में कहा गया कि भाजपा ने हर हथकंडे अपना कर जिस तरह से चुनाव हरा दिया है अब इसकी लड़ाई सड़कों पर होगी स सपा नेताओं ने कहा कि पूरे प्रदेश में जिस तरह से भाजपा नंगा नाच करके चुनाव परिणाम अपने पक्ष में किया है इसका बदला प्रदेश की जनता जरूर लेगी । 

  सपा नेताओं ने कहा कि भाजपा ने कई जिलों में सपा उम्मीदवार का जबरन पर्चा नहीं भरने दिया स पर्चे खारिज कराए गए इससे पहले भी आशंका व्यक्त की जा रही थी स वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार ज्ञापन देकर आशंका जतायी गई और निष्पक्ष चुनाव की मांग की गई लेकिन सत्ता के इशारे पर प्रशासन ने सपा की एक नहीं सुनी।

सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने आरोप लगाया है कि धन, बल, छल का इस्तेमाल कर सत्ता धारी पार्टी ने सपा के जीते हुए प्रत्याशी को हराया स उन्होने कहा कि प्रलोभन और भय के आधार पर भाजपा इस चुनाव को जरूर जीत गई लेकिन 2022 के चुनाव में जनता इसका करारा जवाब देगी और प्रदेश मे समाजवादीपार्टी की सरकार बनेगी


No comments