जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव मे भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस की लाठी चार्ज मे दर्जनों सपा कार्यकर्ता हुए घायल
प्रयागराज। जिला पंचायत चुनाव के नतीजे की घोषणा से पूर्व ही भाजपा के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने सपाईयों को तीतर बितर करने की रणनीति पर काम करते हुए लाठी चार्ज कर अपने प्रत्याशी के जीत की घोषणा कर दी।सपा महानगर प्रवक्ता सै०मो०अस्करी ने तानाशाही पूर्ण भाजपा के नेताओं के इशारे पर हुए लाठी चार्ज कि घोर निन्दा की।लाठी चार्ज मे जहा कम उम्र के अजय भारतीय को गम्भीर चोटें आईं और वह बेहोश हो कर सड़क पर पड़ रहा वहीं युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप यादव के सर व पैर मे गम्भीर चोट आई।विनोद यादव व अमित यादव के पैर व हाँथ पुलिस की लाठी से जख्मी हो गए।पासी समाज के प्रदेश के नेता रजनीश भारतीया के सर मे व पैर मे चोट आई जिनका सिटी स्कैन के लिए भेजा गया।
वहीं अरुण यादव भी पुलिसया लाठी से घायल। महानगर प्रवक्ता सै०मो०अस्करी के अनुसार सभी घायलों को प्रीती हास्पिटल ले जाया गया।वही अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।जिलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव,महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन,एमएलसी डॉ मान सिंह यादव,पंधारी यादव,रामानन्द भारतीय,रवीन्द्र यादव,ओ पी यादव,राम मिलन यादव,संदीप पटेल,दान बहादुर मधुर,तारिक सईद अज्जू,महावीर यादव,नाटे चैधरी,पूर्व प्रमुख सन्दीप यादव,अनिता श्रीवास्तव, मंजू यादव,मंजू पाठक,पूजा मिश्रा,निशा शुक्ला,सैफ फरीदी,नेम यादव,रमीज अहसन,शहनवाज अहमद,मो०हमजा,अब्दुल अहद समेत भारी संख्या मे सपाई प्रीति हास्पिटल मे घायलों का हाल चाल लेने व समुचित इलाज की व्यवस्था कराने को डटे रहे।सपा नेताओं ने पुलिसया लाठी चार्ज के दम पर पंचायत अध्यक्षी पर कबजा करने का आरोप लगाया।कहा प्रशासन से पहले ही धांधली होने की शिकायत की गई थी लेकिन प्रशासन पुरी तरहा भाजपा के मन माफिक कार्य करते हुए सपाईयों पर लाठी चार्ज कर अपना अध्यक्ष बनाने मे सफल रहा।



No comments