Breaking News

सपा के नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत, लक्ष्य 2022मे जुटने की अपील

प्रातःकाल एक्सप्रेस प्रयागराज। सपा जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने आज पार्टी के नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए 2022के लिए पूरी निष्ठा के साथ जुटने की अपील की है। जिला कार्यालय जार्जटाउन में आयोजित समारोह में सपा शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ आफताब आलम, अधिवक्ता सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रिपु सूदन यादव, शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष सैफ फरीदी एवं सपा की जिला कार्यकारिणी में जिला सचिव बनाये गये क्रमशः श्यामधर यादव,अजीत यादव, त्रिभुवन यादव,नुरुद्दीन सैफी को फूल मालाओं से लाद कर स्वागत किया गया। इस मौके पर सर्व योगेश चंद्र यादव, कमला यादव, मेराज आरिफ, राम सुमेर पाल, अनिल यादव, डॉ एस. पी. सिंह पटेल,आर. एन यादव,अनीता श्रीवास्तव,नटे चैधरी, संजीव यादव, कमलेश गुप्ता, आशुतोष तिवारी, सुभाष यादव,पप्पू इजराइल, कमलेश रतन यादव, सुभाष गुप्ता,दिलीप यादव, अशोक गुप्ता,संदीप विश्व कर्मा,संत लाल वर्मा, दिनेश यादव, आशीष पाल,अमित बगई,आदि मौजूद रहे।

No comments