Breaking News

तीरथ यादव के अध्यक्ष बनने पर लगा बधाइयों का तांता

प्रातःकाल एक्सप्रेस मऊआइमा, प्रयागराज। मऊआइमा विकास खंड के ग्राम पंचायत मऊआइमा से प्रधान तीरथ यादव को सर्व सम्मति से प्रधान संघ का अध्याध चुने जाने पर जहां एक ओर खुशी का माहौल है तो वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों और क्षेत्र वासियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपने क्षेत्र के लिए गौरव बताया। तीरथ यादव से बातचीत में उन्होंने कहा कि मेरा पूरा समय आप लोगों के सम्मान की लड़ाई लड़ना और अपनी ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत का दर्जा दिलाने का काम करूंगा। इस अवसर पर मऊआइमा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि इम्तियाज समी ने भी हर संभव सहायता करने की बात कही और तीरथ यादव को शुभकामना दी। बधाई देने वालो में मुख्यरूप से ओवैदुल कमर, चंद्रसेन यादव, रिजवानुल हक, मोहम्मद वारिस, भारत लाल, जैनुल, इश्तेखार अहमद (सेठ) इजहार अहमद आदि मौजूद रहे।

No comments