करोड़ों गबन करने वाले 25 हजार के इनामिया को शहर पुलिस ने किया गिरफ्तार
फतेहपुर। शहर पुलिस ने मंगलवार को 25 हजार के इनामिया अपराधी देवेश सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी देवेश उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम के सविंदा पल्लेदारों को स्थाई करने का लालच देकर हजारों लोगों के करोड़ों रुपए हड़प किये थे। पल्लेदारों को विश्वास दिलाने के लिए फर्जी वेबसाइट, व सचिवालय के फर्जी लेटर किये थे तैयार। आरोपी व उसके साथियों के खिलाफ फतेहपुर जनपद सहित अन्य जनपदों में भी गबन, धोखाधड़ी, जालसाजी, सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है।


No comments