Electrical Department के कर्मचारियों की मिली भगत से उपभोक्ताओं का उत्पीडन जारी, जिला उपभोक्ता बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जताई नाराज़गी
प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। केन्द्र की मोदी एवं प्रदेश कि योगी सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए नियम कानून बनाएं तो गए हैं लेकिन सब कागज़ों पर ही सीमित है। और हक़ीक़त में कुछ भी नहीं है जिसका लाभ बिजली उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रहा है वहीं इस प्रकरण को उपभोक्ता फोरम में जाने के बाद भी पूर्व के फैसले पर विरोधाभास नज़र आता है। जिला उपभोक्ता बार एसोसिएशन ने प्रेस के माध्यम से उपभोक्ताओं के उत्पीड़न के सम्बन्ध में जानकारी दी जहां एसोसिएशन के अध्यक्ष एमके अंसारी ने बताया कि बिजली विभाग के घाटे में जाने की असली वजह खुद उनके कर्मचारी ही है जो कि लाखों करोड़ों कि सम्पत्ति अर्जित कर चुके हैं। जबकि लाईन लासॅ की समस्याएं लगातार बढ़ रही ह साथ ही कर्मचारियों के संरक्षण में बिजली चोरी हो रही है राष्ट्रीय विधुत उपभोक्ता भ्रष्टाचार निवारण संघ के महासचिव गज़नफर खान ने आरोप लगाया कि यह उत्पीड़न अधिशासी अभियंता करेला बाग करेली श्री महेन्द्र प्रसाद द्वारा करेला बाग, करेली, कल्याणी देवी आदि खंड के जेई बलविंदर सिंह उमाकांत गौतम दीपक सिंह एवं संविदा कर्मचारियों के ही मिलीं जुली भगत से है जो कि काफी समय से वहां एक ही खंड में तैनात अधिकारीयों एवं कर्मचारियों का होना है्। जिससे क्षेत्रीय उपभोक्ताओं का उत्पीड़न लगातार जारी है।साथ ही लंबे अरसे से खंडो व उपखंड ऊपर तैनात संविदा कर्मियों द्वारा क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को डरा धमका कर चेकिंग के नाम पर धन उगाही का कार्य जोरों पर है कई बार जिसकी शिकायत विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से भी की गई लेकिन अपने रसूख प्रभाव से ले देकर स्थानांतरण को भी रुकवा लेते हैं जिसका क्षेत्र की जनता सीधे तौर पर खामियाजा भुगतना पड़ रहा है


No comments