Breaking News

चार पहिया वाहन की चपेट में आया युवक, मौत

वाराणसी की तरफ से प्रयागराज तेज गति से आ रहे

प्रातःकाल एक्सप्रेस

प्रयागराज। बुधवार को दोपहर थाना सराय ममरेज अंतर्गत सराय चाचक कतावरुपुर  राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक व्यक्ति सड़क पार करते समय वाराणसी की तरफ तेज गति से प्रयागराज की तरफ आ रही चार पहिया वाहन की चपेट में आ गया। वाहन धक्का मारते हुए एक बाइक सवार को भी टकराते हुए भाग निकला । टक्कर से रोड पार कर रहे व्यक्ति के सिर में गंभीर चोटें आई और काफी खून बह गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई, मौके पर मृतक की पहचान नहीं हो पाई एवं बाइक सवार शिवाकांत पुत्र भगवानदास निवासी मंदर गांव थाना हंडिया उम्र 45 वर्ष को भी सामान्य चोटें आई । मृतक को 108 एंबुलेंस से एसआरएन अस्पताल प्रयागराज पीएम के लिए भेजा गया।

No comments