आठ या नौ अगस्त को चन्द्र दर्शन के साथ शुरु हो जाएगा माहे गम, माहे अजा
एक दर्जन से अधिक मातमी अन्जुमनो ने शुरु की नए नौहों की तर्ज निगारी व अदायगी की तय्यारी
मोहर्रम गाईड लाईन जारी करने वाली पैरा दो पर जिन बिन्दूओं को दर्शाया गया है उस पर मुस्लिम समुदाय ने विरोध दर्ज कराते हुए आपत्ति की;
प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। हकपरिस्ती पर चलने वाले खानवादए रसूल की शहादत पर गम मनाने को माहे मोहर्रम का आगाज आठ या नौ अगस्त को चन्द्र दर्शन के साथ शुरु हो जायगा।इमामबाड़ो की साफ सफाई और रंग रोगन का कार्य जोर शोर से जारी है।वहीं शहर की एक दर्जन से अधिक मातमी अन्जुमनो ने शायरों से नौहा लिखवा कर उसकी तर्ज निगारी और लय देने को मश्शाकी (प्रेक्टिस) शुरु कर दी है।दरियाबाद की अन्जुमन नकवीया,हाशिमया,हुसैननिया कदीम,हुसैनिया रजिस्टर्ड,असगरिया,मोहाफिजे अजा,मुहाफिजे अजा कदीम,रानी मण्डी की अन्जुमन अब्बासिया , हैदरया, आबिदया,मजलूमिया,शब्बीरिया तथा बख्शी बाजार की अन्जुमन गुन्चा ए कासिमया आदि ने अपने अपने शायरों से नए कलाम पर नौहा लिखवा कर नौहे की बेहतरीन अदायगी को लेकर मश्शाकी शुरु कर दी है।
मोहर्रम पर जारी गाईड लाईन मे गल्त तथ्यों पर मुस्लिमों मे नाराजगी
प्रशासन द्वारा मोहर्रम को लेकर जारी की गई गाईड लाईन पर लोगों के जजबात भड़काने का आरोप लगाते हुए उसे रद करने की मुस्लिम समुदाय ने करी मांग।शिया धर्म गुरु मौलाना जव्वादुल हैदर रिजवी ने मोहर्रम के सम्बन्ध मे पुलिस प्रशासन द्वारा जारी की गई गाईड लाईन मे समुदाय विशेष के जजबात को ठेस पहोँचाने वाला बताते हुए उसे रद करने की मांग की।मौलाना ने कहा उक्त गाईड लाईन मे शिया समुदाय के धार्मिक जजबात को ठेस पहोँची है।मोहर्रम गम मनाने और करबला के शहीदों पर मातम व गिरया करने करने के लिए जाना जाता है लेकिन प्रशासन ने गाईड लाईन जारी करते वक्त पेज नम्बर दो पर जिस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल किया है वह बर्दाश्त के काबिल नहीं है।हसनी हुसैनी फाउण्डेशन के सद्र वजीर खाँ ,शिया सुन्नी इत्तेहाद कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता किताब अली,उम्मुल बनीन सोसाईटी के महासचिव सै०मो०अस्करी,चकिया करबला कमेटी के नायब सद्र शाहिद अब्बास रिजवी व एक दर्जन से अधिक मातमी अन्जुमनो के पदाधिकारीयों ने प्रशासन द्वारा जारी गाईड लाईन की भाषा शैली पर आपत्ती दर्ज कराते हुए इसे रद कर नई गाईड लाईन जारी करने की मांग की कहा अगर आपत्तिजनक तथ्यों को नहीं हटाया गया तो हम लोग न तो उस गाईड लाईन को मानेंगे और न ही मोहर्रम को लेकर किसी प्रशासनिक बैठक मे भाग लेंगे।


No comments