Up Bourd : दो सगी बहनों ने बढ़ाया जिले का मान, बड़ी ने इंटर में तो छोटी बहन ने हाई स्कूल में हासिल किए 89% अंक
भदोही।जिले के गोपीगंज जगन्नाथपुर की दो सगी बहन रूपाली तिवारी ने इंटरमीडिएट में 82% जबकि छोटी बहन खुशी तिवारी ने हाई स्कूल की परीक्षा में 89% हासिल करके जहा अपने मां पिता का नाम रोशन किया है। वही दूसरी और अपने जिले का भी मान बढ़ाया है। बड़ी बहन सरकारी सेवा में उच्च पद पर अपनी जगह बनाना चाहती है। वही खुशी टीचर बनना चाहती है। बेटियों की इस कामयाबी पर उनके पिता इंद्रजीत तिवारी और मां माया तिवारी ने बेटियों का मुंह मीठा कराया। और कहा की अपनी मेहनत और ईश्वर के आशीर्वाद से ये आगे और भी सफलता हासिल करे हमें अपने बेटियों पर नाज है। इसके साथ ही दोनो बहनों को पड़ोसी और रिश्तेदारों ने भी अपनी शुभकामनाएं दीं।


No comments