अल्पसंख्यक सभा के ज़िला पदाधिकारीयों को फूल माला पहना कर सौंपा मनोनयन पत्र
प्रयागराज: समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के ज़िला पदाधिकारीयों की घोषणा करते हुए ज़िलाध्यक्ष मो०इसराइल ने संगठन विस्तार करते हुए नए पदाधिकारीयों को फूल माला पहना कर मनोनयन पत्र सौंपा।सुल्तान सिद्दीकी को ज़िला उपाध्यक्ष,इम्तियाज़ अहमद को ज़िला सचिव,मो०इदरीस अन्सारी को ज़िला सचिव,गयासुद्दीन को भारतगंज का नगर पंचायथ अध्यक्ष,नियाज़ अहमद को नगर पंचायत कोरावँ का अध्यक्ष,इसराइल अली को कोरावँ का ब्लाक अध्यक्ष,मो०अली खाँ को शंकरगढ़ का नगर अध्यक्ष,मो०सलीम को जसरा का ब्लाक अध्यक्ष,मो०कलीम को बारा का ब्लाक अध्यक्ष,नूर मोहम्मद को को ज़िला सचिव बनाया गया।योगेश यादव,मो०इसराइल,नाटे चौधरी,माशूक अहमद,किताब अली,सै०मो०अस्करी आदि ने नवनियुक्त पदाधिकारीयों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविश्य की कामना की।


No comments