Breaking News

प्रतापगढ़ के सांसद संगम लाल गुप्ता से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी, धमकी

 प्रयागराज जाते समय बदमाशों ने रोका, फोन‌ पर दी बम से उड़ाने की धमकी, भाजपा सांसद ने दिल्ली में दर्ज कराई एफआईआर, एंटी टेररिस्ट टीम कर रही जांच



रिपोर्ट: हामिद इब्राहिम, कोहंडौर प्रतापगढ़
 
प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश। प्रतापगढ़ के भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता को बदमाशों ने बम से उड़ाने की धमकी देते हुए 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है। सांसद संगम लाल गुप्ता ने सोमवार को दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। हाईप्रोफाइल होने के कारण प्रकरण की जांच आतंकवादी निरोधक प्रकोष्ठ कर रही है। सांसद संगम लाल गुप्ता  के दिल्ली स्थित आवास पर टीम ने उनसे घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली।
सांसद संगम लाल गुप्ता  रविवार की रात दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए प्रयागराज जा रहे थे। मलाका  इंडियन पेट्रोल पंप के बगल से गुजरते हुए वाहन सवारों ने उन्हें धमकी दी और गाली-गलौच किया। इस पर उन्हें अपनी गाड़ी रोकनी पड़ी  तो  अज्ञात  वाहन सवार आरोपी वहां से भाग निकले। घटना के संबंध में बीजेपी सांसद संगम लाल गुप्ता ने आईजी प्रयागराज को फोन पर जानकारी दी।

 रात लगभग दस बजे  प्रयागराज रेलवे स्टेशन से एक्सप्रेस ट्रेन पकड़कर सांसद संगम लाल गुप्ता सोमवार सुबह दिल्ली पहुंचे।

उन्होंने बताया कि आवास पर पहुंचने के बाद  सुबह लगभग  9:30 बजे उनके मोबाइल फ़ोन पर अज्ञात व्यक्ति  फ़ोन आया और धमकी देते हुए 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मागी। उसने कहा की अपनी जान चहते हो तो 5 करोड़ रुपए दो वर्ना बम से उड़ा देंगे। सांसद संगम लाल गुप्ता के मुताबिक शाम को भी उनके मोबाइल पर फोन आया था। उसने प्रतापगढ़-अमेठी रोड पर सहरूवा का नाम लेते हुए वहां 5 करोड़ रुपए पहुंचाने की बात कही।
...
काॅलर ने कहा की अपनी जान की सलामती चहते  
हो तो 5 करोड़ दो

फोन काल पर कहा गया कि पांच रुपए दो वर्ना बम से उड़ा देंगे। उसके बाद सांसद ने घटना की सूचना दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू थाने में दी। मामले की जांच  एंटी टेररिस्ट सेल कर रहा है। इस बीच मामले की खबर प्रतापगढ़ पहुंची तो इलाके में चर्चा का विषय बन गई। वैसे भी प्रतापगढ़ इन दिनों रंगदारी, धमकी और हत्या के मामले में लगातार सुर्खियों में रहा है।


No comments