Breaking News

प्राथमिक विद्यालय मेजिया मेजा में अभी तक नहीं पहुंच पाई बिजली


प्रातः काल एक्सप्रेस
मेजा, प्रयागराज। प्राथमिक विद्यालय मेजिया में अभी तक बिजली कर्मचारियों की लापरवाही के कारण स्कूल में बिजली नहीं पहुंच पाई है। जिससे बच्चों और अध्यापकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक से वार्ता करने पर पता चला कि प्राथमिक विद्यालय मेजिया में बिजली का मीटर भी लग चुका है। लेकिन अभी तक बिजली नहीं पहुंच पाई है।और इसके पहले विद्यालय में बिजली का कोई नामोनिशान नहीं था। फिर भी लाखों का बिल आ चुका है। लेकिन अभी तक विद्यालय में बिजली नहीं लग पाई है। जिससे बच्चों को पीने के पानी के लिए भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम राज वर्मा ने बताया कि कई बार प्रार्थना पत्र मेजा रोड विद्युत विभाग के कार्यालय पर दिया जा चुका है। फिर भी विद्युत विभाग के कर्मचारियों के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

No comments