Breaking News

राशन कोटा के संचालन पर लगा आरोप निराधार - डॉ चंद्रमोहन सिंह


प्रातः काल एक्सप्रेस
मेजा प्रयागराज विकास खंड उरूवा अंतर्गत ग्राम सभा कनिगड़ा में कई दिनों से ग्रामीणों व ग्राम प्रधान केशवदास द्वारा कोटे के संचालन को लेकर कई आरोप-प्रत्यारोप को अंजाम दिया जा रहा है। उक्त मामले को लेकर शनिवार को समाधान दिवस पर पहुंच कर कोटेदार के खिलाफ शिकायती पत्र भी दिया गया था। उक्त मामले में ग्राम सभा कनिगड़ा में कोटे का संचालन कर रहे शिवलाल भारतीया ने बताया कि हमारे पास खाद्यान्न रखने के लिए पर्याप्त जगह ना होने के कारण डॉ. चंद्रमोहन सिंह के बने मार्केट में किराए पर कमरा लेकर कोटे का संचालन करता हूं। राजनीतिक षड्यंत्र के तहत डॉ. चंद्रमोहन सिंह के खिलाफ वर्तमान प्रधान एवं उनके सहयोगियों द्वारा इनके ऊपर मनगढ़ंत कहानियां रची जा रही है। पात्र कार्ड धारको ने ग्राम सभा के नवनिर्वाचित सदस्यों व ग्राम प्रधान के ही ऊपर आरोप लगाते हुए बताया कि पूर्व प्रधान द्वारा दिए गए पात्र लोगों के आवास को अपात्र घोषित करते हुए कई बार जांच समिति बैठाई। जांच समितियों के जाने के पश्चात वर्तमान प्रधान आवास हेतु चयनित किए गए लाभार्थियों से 20 हजार रुपये की मांग करते हैं। जब ग्रामीणों ने कहा कि यह आवास तो पूर्व प्रधान द्वारा आवंटन हुआ था जिसमें आप के द्वारा पैसा मांगने का कोई औचित्य नहीं है। ग्रामीणों का आरोप है कि अभी ग्राम सभा के समिति का गठन नहीं हुआ है और प्रधान द्वारा यह कहा जाता है कि अगर आप पैसा नहीं देंगे तो आपका आया हुआ यह आवास मैं शिकायत कर कटवा दूंगा। इतना ही नहीं कई ग्रामीणों द्वारा यह भी बताया गया कि मौजूदा ग्राम प्रधान द्वारा अपने प्रधानी कार्यकाल के पहले कई आवास लिए गए जिसका इन्होंने निर्माण तक भी नहीं करवाया है।
मेरे ऊपर लगे आरोप निराधाररू डॉ चंद्रमोहन
मेरे और मेरे परिजनों के ऊपर लगे सारे आरोप बेबुनियाद हैं, विपक्षी सतही स्तर की राजनीति करने में लगा हुआ है। जिन लोगों का आवास हमारे कार्यकाल में कराया गया था उनसे जबरिया 20 हजार रुपए की मांग की जा रही है। कोटे की दुकान का संचालन कोटेदार करता है, मेरे मार्केट उसने कमरा किराये पर लिया है। कोटे से मेरा कोई भी लेना देना नहीं है और न ही मेरे घर से खाद्यान्न आवंटन होता है। इस दौरान मौजूद ग्रामीणों में घनश्याम, ललकारी हरिजन, राज बहादुर सिंह, सुनीता यादव, मीरा यादव, ममता देवी, बृजबाला, लालमनि हरिजन, शेषमणि, अर्जुन, विनय कुमार हरिजन, सूर्य देव यादव, बऊपाल, गौतम यादव, करमचंद भारतीया, फुलवंती भारतिया, पुष्पा भारतीया, शिवकुमारी भारतीया, मुनमुन विश्वकर्मा, गोविंद भारतीया सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

No comments