ग्रामीणों से पटवारी द्वारा रकबा बढ़ाने के नाम से की जा रही है अवैध वसूली ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
ब्यूरो चीफ रोहित यादव
बलरामपुर :_ जिले के बलरामपुर ब्लॉक अंर्तगत ग्राम कोचली में पदस्थ पटवारी के द्वारा किसानों से अवैध वसूली किया जा रहा है, अवैध वसूली से परेशान होकर आज ग्रामिणों ने पटवारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है ।
जिसमे ग्रामीणों ने आरोप लगाया है की पटवारी रकबा बढ़ाने के नाम से एवम ऋण पुस्तिका बनाने के नाम से की जा रही है अवैध वसूली । ग्रामीणों ने बताया की ऋण पुस्तिका बनाने हेतु 10000 रुपये की मांग पटवारी द्वारा किया जाता है एवम रकबा बढ़ाने हेतु रू 100 रुपए प्रति बोरी लिया जाता है जिसका एक आडियो भी शोशल मिडिया में जमकर वायरल हो रहा है,
जिसमे पटवारी का साफ साफ कहना है कि एक बोरी में आप लोगों को एक हजार मिलेगा और एक बोरी में 40 किलो धान आता है जिसमें से 100 रुपए प्रत्येक बोरी में मेरे को चाहिए तभी मैं रकबा बढ़ाऊंगी दरअसल कोचली पंचायत के पटवारी सगिता मिंज है और पटवारी के भ्रष्टाचार रवैया से ग्रामवासी परेशान हैं, आखिरकार सम्बंधित पटवारी द्वारा किस बात का गरीब किसानों से रुपए का मांग किया जाता है, क्या शाशन द्वारा पटवारी को वेतन नहीं मिलता और अगर मिलता है तो इस प्रकार का कृत्य क्यों किया जा रहा है सम्बंधित पटवारी को क्या शाशन प्रशाशन उन्हें इसलिए नौकरी पर रखा है, कि वे भोले भाले ग्रामीणों का शोषण करें आखिरकार इस प्रकार का गंदा खेल कब तक खेला जाएगा क्या सम्बंधित मामले में प्रशासन कोई कार्यवाही करेगा या फिर मामले को इतिश्री कर दिया जाएगा यह देखने व सुनने वाली बात होगी कि प्रशासन समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासन द्वारा क्या कदम उठाया जाता है, अगर प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही पटवारी के ऊपर नहीं किया जाता है, तो आम जनता के नजर में प्रशासन का रूख व चेहरा साफ-साफ झलकता नजर आएगा प्रशासन को चाहिए कि इस प्रकार से कोई भी जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी अगर कृत्य करता है, तो कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए ताकि इस प्रकार का भ्रष्टाचार को अंजाम देने से पहले एक हजार बार सोचे और आम जनता का नियम कानून पे भरोसा बना रहे, जब हमने रिकॉर्डिंग को सुना सुनने के बाद पटवारी से संबंधित मामले को जानना चाहा तो उन्होंने कुछ भी कहने से साफ तौर से मना कर दिया।
जिससे यह साबित होता है की पटवारी द्वारा ग्रामीणों से सच में पैसे की मांग की जाती होगी और शोशल मिडिया में वायरल होने वाला आडियो भी चिख चिख कर कहता है, कि सम्बंधित पटवारी द्वारा रुपए कि मांग किया जाता है , क्योंकि जब हमने सम्बंधित मामले को लेके उनका पक्ष जानना चाहा तो उनके द्वारा किसी भी प्रकार से कोई प्रतिक्रिया देने से साफ तौर पर मना कर दिया गया जो कि समझ से परे है।

No comments