Breaking News

67 करोड़ से पर्यावरण सुधारने की योजना


प्रयागराज। शहर में पर्यावरण सुधार के लिए नगर निगम 67 करोड़ रुपये खर्च करेगा। शहर की आबोहवा सुधारने के लिए नगर निगम ने वृहद योजना तैयार की है। चालू वित्तीय वर्ष में 15वें वित्त आयोग से मिले 31 करोड़ रुपये से शीघ्र काम शुरू कराया जाएगा। 15वें वित्त आयोग के बजट से पर्यावरण सुधार को महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में अफसरों ने 63.33 करोड़ की परियोजना पेश की। इसमें प्रदूषण कम करने के लिए नगर निगम के वाहनों की मरम्मत, धूल वाली सड़कों की पैचिंग, पार्कों में पौधरोपण, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का विस्तार, हवा की गुणवत्ता सुधारने के लिए मोबाइल सेंसर मशीन लगाने की योजना शामिल है। महापौर ने बताया कि इसी वित्तीय वर्ष में काम शुरू कराया जाएगा। बाकी काम आगामी वित्तीय वर्ष में मिलने वाले बजट से होंगे।

No comments