सपा अनुसूचित जन जाति प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित जिला अध्यक्ष राधे श्याम कोल ने 22 सदस्यीय कमेटी बनाई
कृष्ण कांत कोल जिला महासचिव बने,चंद्र शेखर कोल कोराव विधान सभा अध्यक्ष नामित,सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव की अनुमति से कार्यकारिणी की घोषणा की गयी ,सभी पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया ,
प्रयागराज, 18 मार्च l समाजवादीपार्टी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की घोषणा आज सपा के जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन में जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव की अनुमति से प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राधे श्याम कोल ने किया l 22 सदस्यीय कमेटी में जिला महासचिव कृष्ण कांत कोल, उपाध्यक्ष गण क्रमशः श्याम हित कोल, कन्हैयालाल, लालजी कोल, बृज लाल कोल, हर्ष नारायण कोल एवं मंगल देव कोल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है l सचिव पद पर क्रमशः राकेश कोल, धर्मेंद्र कोल, बाबुजी, संदीप कुमार, संगम लाल, ज्ञानचंद, जय प्रकाश, राजकुमार कोल सहित 6 सदस्य नामित किए गए हैं l इसी प्रकार विधान सभा कोराव में चन्द्र शेखर कोल को विधान सभा अध्यक्ष एवं नच काऊ कोल को महासचिव नामित किया गया है l इस अवसर पर सर्व जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव, महासचिव संदीप सिंह पटेल, विधानपरिषद सदस्य डॉ मान सिंह यादव विनय कुशवाहा ,राम सुमेर पाल, भागीरथ बिंद, दान बहादुर सिंह मधुर, ननकऊ यादव, नाटे चौधरी, आदि मौजूद रहे l


No comments