दो दिवसीय 'बहारे हुनर' का उद्घाटन आज,नारी सशक्तिकरण पर आधारित कार्यक्रम महिलाएं अपने हुनर का करेंगी प्रदर्शन
प्रयागराज। नारी सशक्तिकरण पर आधारित कार्यक्रम 'बाहारे हुनर विद संगम वूमेंस' कार्यक्रम में नारी शक्तियां अपनी कला प्रदर्शित करेंगी। शुक्रवार, 19 मार्च को कार्यक्रम का उद्घाटन 2:30 बजे होगा करैली स्थित खानम आर्ट गैलरी में होगा। प्रदर्शनी में होम डेकोरेशन से जुड़ी हुई चीजों के अलावा रोज़मर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीज़े शामिल रहेंगी। अपने हुनर और कला एवं प्रतिभा के बलबूते खुद का एक मुकाम बनाया है। ऐसे हुनरमंद लोगों में खासकर मोनिका केसरी एवं स्कल्पचर से जुड़ी नैना प्रजापति सहित अन्य लोग भी रहेंगे।
प्रदर्शनी में शिरकत करने वालाें में मनीषा शाह गुप्ता टपरवेयर, मोनिका केसरी घर सजाने का सामान, परिणीता आभूषण, सबा जमील पाकिस्तानी सूट ओरिजिनल नीतू जयसवाल बैग एवं सूट, पूजा अरोड़ा भारी सूट, बेलि सजावटी, प्रीति बुटीक सूट आदि कलाकार अपनी अलग कलाओं से आर्ट गैलरी को सुसज्जित करेंगे जिसके लिए इन्हें अलग-अलग टेबल भी प्रदान की गई है। जो स्वावलंबन का परिचय देती नज़र आएंगी।
खानम आर्ट गैलरी की निदेशक एवं कार्यक्रम संयोजक राष्ट्रीय कलाकार डॉक्टर जाहिदा खानम ने बताया कि यह कार्यक्रम करने का मकसद नारी शक्ति को न सिर्फ मजबूत करना है। बल्कि हमने शहर की पहली प्राइवेट आर्ट गैलरी खोल कर ऐसे ही कलाकार को बाहर लाने मंच देने का काम किया है। जो प्रतिभाशाली हैं और जिन्होंने समाज में अपने अनार का लोहा मनवाया है। इस तरह समाज में महिलाएं आगे आएं और देश के संपन्नता और अखंडता के लिए अपना योगदान करें। इसी क्रम में डा. सुबिया करीम अंसारी को विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मानित किया जाएगा।


No comments