Breaking News

प्रतापगढ़ की नकली शराब बनी अधिकारियों के गले की हड्डी,जनपद के साथ अन्य जिलों में ढहा रही कहर


प्रातःकाल एक्सप्रेस प्रतापगढ़।बेल्हा की बनी नकली शराब जिले के साथ ही पड़ोसी जनपद में भी कहर ढहा रही है।एक के बाद एक हो रही गरीब व पिछड़ी जाति के लोगो की  मौत से मंडलीय अफसरों तक की नींद उड़ा दी है।सफेदपोशों के संरक्षण की वजह से शराब माफियाओ पर दो दर्जन से अधिक मौतों के बाद भी कोई ठोस कार्यवाही अब तक नही हो पाई है।जहर बेचने के इस अवैध कारोबार में आधा दर्जन लोग शामिल है जिनके नाम को बेल्हा का बच्चा बच्चा जानता है।अंतू,मान्धाता,कंधई,रानीगंज के अलावा कुंडा सर्किल के रहने वाले यह शराब माफिया अर्से से इस कारोबार को अंजाम देते आ रहे है।स्थानीय पुलिस से साठ गांठ करके यह शराब माफिया रातो रात करोड़ पति से अरबपति बनने के लिए जहर बेच कर गरीबो के जीवन से खिलवाड़ कर रहे है।गत दिनों नकली शराब के सेवन से कोहड़ौर,मान्धाता के बाद संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के दर्जन भर गरीब अपनी जान गवा चुके है।यही नही बेल्हा की नकली शराब अब प्रयागराज के हंडिया में कहर ढह रही है।देखना है जहर बेचने वाले इन शराब माफियाओ के विरुद्ध योगी की पुलिस कोई ठोस कार्यवाही करती है या फिर गरीबो को यू ही मरने के लिए छोड़ देती है।

No comments