सौहार्द पूर्ण वातावरण मे कर्मचारियों की समस्याओं पर 25 सूत्रीय माँग पत्रो पर ग्रीवांस की हुई बैठक
लेक निमार्ण विभाग.....
अधीक्षण अभियंता ए के द्विवेदी ने प्रयागराज, कौशाम्बी के नोडल अधिशासी अभियंता को विलंब की स्थिति पर जबाबदेही निर्धारित करने का दिया आदेश
प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रयागराज के कार्यालय पर पी0डब्लू0डी0 नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ की बैठक बुधवार को हुई। अधीक्षण अभियंता ए के द्विवेदी के संमुख कर्मचारियों की समस्याओं से सम्बंधित 25 सूत्रीय माँग पत्रो पर ग्रीवांस की बैठक कर्मचारी नेता रविशंकर मिश्र क्षेत्रीय मंत्री के नेतृत्व मे सौहार्द पूर्ण ढंग से हुई। जिस पर अधीक्षण अभियंता ए के द्विवेदी ने प्रयागराज, कौशाम्बी के नोडल अधिशासी अभियंता को कार्यवृत्त मे आदेश देते हुए टाइम बांड करते हुऐ विलंब की स्थिति पर जबाबदेही निर्धारित करने का आदेश दिया। अधीक्षण अभियंता ने 23 सितम्बर तक सभी 25 बिन्दुओ पर कार्यवाही सहित अधिशासी अभियंता को उपस्थित होने का निर्देश दिया। ग्रीवांस की बैठक मे वृत्तीय कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी दिनेश सिंह एवं कौशाम्बी के सहायक अभियंता एम एम मिश्र, श्रीप्रकाश यादव बरिष्ठ लिपिक एवं संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र बाबू केशरवानी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, रविशंकर मिश्र क्षेत्रीय मंत्री,रामसुफल वर्मा जनपद अध्यक्ष, राम सिंह यादव अध्यक्ष कौशाम्बी, संजीत कुमार यादव,सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव, बेनी प्रसाद मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।


No comments