Breaking News

UP-Teachers-Games-Association को मिला उत्तर प्रदेश Olympic federation से मान्यता.ओलंपिक संघ के सचिव आनंदेश्वर पांडेय ने सौपा डॉ.शशि सिंह को अधिकार पत्र


प्रातःकाल एक्सप्रेस
Pratahkalexpress@gmail.com

प्रयागराज। शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश के खेल शिक्षकों व प्रशिक्षकों द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत बच्चों व शिक्षकों के लिए खेल व स्वास्थ्य के विकास के लिए गठित संस्था  उत्तर प्रदेश टीचर्स गेम्स वेलफेयर एसोसिएशन को उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ द्वारा मान्यता प्रदान की गई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव व भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश टीचर्स गेम्स वेलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी डॉ.शशि सिंह को आधिकारिक पत्र प्रदान किया। उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ से मान्यता मिलने के पश्चात टीचर्स गेम्स एसोसिएशन की संरक्षिका डॉ.प्रभा सिंह ने ओलंपिक संघ के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय को बुके प्रदान कर उनका धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। इस उपलब्धि से उत्तर प्रदेश टीचर्स गेम्स वेलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश भर की जिला व मण्डल समितियों में उत्साह व खुशी की लहर है। टीचर्स गेम्स एसोसिएशन के प्रदेश सचिव आशुतोष सिंह ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया और ओलंपिक संघ के महासचिव का धन्यवाद दिया और कहा कि ये सभी खेल शिक्षकों के परिश्रम का फल है जो आज हमें उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ से मान्यता मिली है। उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ से मान्यता मिलने पर प्रदेश कोषाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह पाल, प्रदेश संयुक्त सचिव संजय कुमार वर्मा,परवेज अली व संदीप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी सोनकर,अरुण गोविल व रश्मि सिंह, प्रदेश वालीबाल प्रभारी व राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी तथा अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल कोच मुकेश शुक्ल प्रदेश खो-खो प्रभारी अंजय दास, प्रदेश महिला वॉलीबाल प्रभारी मोनिका(एटा जनपद), प्रदेश टेबल टेनिस प्रभारी जयश्री, प्रदेश क्रिकेट प्रभारी अनिल कपूर,रामकुमार सिंह यादव, प्रीती तिवारी, प्रदेश हैंडबॉल प्रभारी संजय कुमार गोण्डा, प्रदेश हाँकी प्रभारी अनवर, प्रदेश कराटे प्रभारी अनुज कश्यप, प्रदेश ताइक्वांडो प्रभारी रजनीश कनौजिया आदि प्रदेश कार्यकारी समिति के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ.शशि सिंह को बधाई व उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय को धन्यवाद दिया है। वही जिला व मण्डल समितियों से कालीचरण पटेल बरेली, अनिल कुमार सिंह चित्रकूट, पवन सिंह गोण्डा, पुरुजीत सिंह अमरोहा, संजय शर्मा गोरखपुर, सचिन प्रेमी शाहजहांपुर, कुलदीप कुमार फर्रुखाबाद, अवधेश सिंह मिर्जापुर, रमेश जानी रायबरेली, जोगिन्द्र सिंह अमरोहा, देवेंद्र जी झांसी, बबलू सोनी फतेहपुर, अमित कुमार बिजनौर, सूर्यकांत भदोही, कृष्ण विहारी अग्निहोत्री कानपुर आदि ने बधाइयां दी है। ओलंपिक संघ से मान्यता मिलने पर कई जिलों के जिला व्यायाम शिक्षक राजकिशोर शर्मा(सीतापुर), रामकुमार सिंह(प्रतापगढ़), दिलीप सिंह(फतेहपुर), नृपजीत सचान(कौशाम्बी), सी.पी.सिंह(फिरोजाबाद), मुकेश कुमार(बरेली) आदि ने भी बधाइयां व शुभकामनाएं दी है।

No comments