Breaking News

NCR रेल सुरक्षा बल सूबेदारगंज ने रास्ता भटक गये बच्चों को परिजनों से मिलाया

प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। रेल सुरक्षा बल प्रयागराज मण्डल द्वारा यात्रियों को सुरक्षित रेल यात्रा उपलब्ध कराने के दायित्व का पूरी कुशलता के साथ  निर्वहन किया जा रहा है। 7 सितम्बर को असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर रेल सुरक्षा बल कालू राम मीणा एवं कांटेबल मनीष सुबेदारगंज स्टेशन पर प्लेटफार्म स. 4 पर ड्यूटी कर रहे थे, ड्यूटि के दौरान दोपहर लगभग 12 बजे दो छोटे बच्चे जिनकी उम्र लगभग 10 वर्ष एवं 12 वर्ष थी,असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर रेल सुरक्षा बल श्री कालू राम मीणा को सूबेदारगंज स्टेशन के प्लेटफार्म स. 4 पर बैठे मिले। घर का रास्ता भटक कर गुमसुम बैठे हुए दो छोटे-छोटे बच्चों के मिलने पर रेल सुरक्षा बल सूबेदारगंज द्वारा दोनों बच्चों  से बात कर उनके परिजनों की जानकारी ली गई। जानकारी लेकर उन बच्चों के परिजनों  से संपर्क किया गया व परिजनों के पोस्ट पर उपस्थित होने पर एवं दोनो बच्चों के द्वारा परिजनों की पहचान करने के उपरांत दोनों बच्चों को उन्हें सकुशल सुपुर्द किया गया। बच्चों के परिजनों द्वारा रेल सुरक्षा बल सूबेदारगंज के कर्मियों को बार-बार धन्यवाद दिया गया।


इनसेट..................
प्रयागराज मण्डल सभी स्टेशनों पर मास्क न पहनने वालो पर की जा रही कार्यवाही
 अगस्त 2021 मे मास्क न पहनने पर 2668 लोगों से वसूला गया जुर्माना
प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। रेलयात्रियों के साथ साथ स्टेशन पर कार्यरत कर्मचारियों, वेण्डरों, कुलियों आदि को कोविड महामारी से बचाव के लिए जागरुकता अभियान रेल प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा हैं। वाणिज्य विभाग, प्रयागराज मण्डल द्वारा इस वैश्विक महामारी में बिना मास्क पहने स्टेशन परिसर में आने वालों के विरुद्ध नियमित चेकिंग अभियान भी चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत प्रयागराज मण्डल के सभी स्टेशनों पर बिना मास्क पहने लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये प्रयागराज ज. पर 2088 एवं कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 111 एवं कानपुर अनवरगंज में 58 लोगों सहित प्रयागराज मण्डल में अगस्त 2021 में कुल 2668 लोगों से जुर्माना वसूला तथा कुल 269200- की धनराशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई। प्रयागराज मण्डल में यात्रियों को कोरोना महामारी के दृष्टिगत मास्क पहनने, तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने हेतु विभिन्न माध्यमों जैसे अनाउंसमेंट, पोस्टरों, डिजिटल म्यूजियम में ऑडियो तथा वीडियो माध्यमों से निरंतर जागरूक किया जा रहा है। प्रयागराज मण्डल अपने सम्मानित रेल यात्रियों से निवेदन करता है कि यात्रा के दौरान मास्क सही तरीके से पहने तथा दो गज दूरी का पालन करें।


No comments