Breaking News

डिस्ट्रिक्ट वॉलीबॉल एसोसिएशन ( DVA) प्रयागराज का संरक्षक मनोनीत

प्रातःकाल एक्सप्रेस
मेजा प्रयागराज।  डिस्ट्रिक्ट वॉलीबॉल एसोसिएशन प्रयागराज की कार्यकारिणी समिति ने सर्वसम्मति से श्यामकांत शुक्ला को प्रयागराज का संरक्षक मनोनीत किया है। श्री शुक्ला ने कहा कि मै कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं, आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझपर इतना बड़ा भरोसा किया। डी वी ए प्रयागराज कार्यकारिणी समिति की इच्छा का मै दिल से सम्मान करता हूं और डी वी ए प्रयागराज के संरक्षक के पद को सहर्ष स्वीकार करते हुए मुझे गौरव का अनुभव हो रहा है। मै उम्मीद करता हूं कि मै उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरूं और आश्वासन देता हूं कि प्रयागराज जनपद में वॉलीबाल खेल के संरक्षण, संवर्धन और विकाश में मै सतत सच्ची निष्ठा के साथ सहयोग करूंगा एवम् इस खेल को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने की निरंतर कोशिश करूंगा।


No comments